हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से  इस बार खुशाल ठाकुर को उतारेगी भाजपा 

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से इस बार होने वाले उपचुनावों में भाजपा का चेहरा होंगे खुशाल ठाकुर।

Oct 7, 2021 - 19:12
December 10, 2021 - 10:27
 0
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से  इस बार खुशाल ठाकुर को उतारेगी भाजपा 
Image Source -etvbharat

हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने  इस बार मंडी लोकसभा सीट का टिकट कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को दिया है। वे कारगिल युद्ध के दौरान 18 ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं तथा साथ ही 1999 में टाइगर हिल्स से पाकिस्तानी सेना को मात देने वाली यूनिट का भी हिस्सा रह चुके हैं।


बता दें कि, मंडी लोकसभा सीट का उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस ने अबकी बार मंडी लोकसभा सीट से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है। कयास लगाए जा रहें हैं कि, वीरभद्र सिंह के निधन के कारण कांग्रेस को जनता की सहानुभूति मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीट पर 2014 से ही भाजपा का कब्जा है, यहां के पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के दिल्ली स्थित आवास में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए जाने के पश्चात यह सीट खाली हुई थी।


केवल यही नहीं, भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की दिनहाता, शांतिपुर, खरदहा और गोसाबा विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जहां दिनहाता से इस बार अशोक मंडल को टिकट दिया गया है, वहीं निरंजन बिस्वास को शांतिपुर और जय साहा को खरदहा से मैदान में उतारने का फैसला किया गया हैं। इसके अलावा भी 30 अक्टूबर से देश के विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने कई प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। अबकी बार होने वाले उपचुनाव काफी रोचक हो सकते हैं, जिन पर जनता से लेकर मीडिया, राजनीतिक विश्लेषकों सभी की निगाहें टिकी होंगी।