Satwik 'Smashes' Guiness: बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड, स्मैश में दिया फॉर्मूला 1 कार की रफ्तार को भी दी मात

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।उनके स्मैश की रफ्तार 565 किमी/घंटा थी। यह स्मैश फॉर्मूला 1 कार की शीर्ष गति, 372.6 किमी/घंटा से भी तेज था।

Jul 13, 2025 - 18:48
Jul 15, 2025 - 16:44
 0
Satwik 'Smashes' Guiness: बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड, स्मैश में दिया फॉर्मूला 1 कार की रफ्तार को भी दी  मात
Satwik Rankireddy

Satwik Rankireddy:भारत के स्टार शटलर सात्विक साईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।उनके स्मैश की रफ्तार 565 किमी/घंटा थी। यह फॉर्मूला 1 कार की शीर्ष गति, 372.6 किमी/घंटा से भी तेज था। इसके साथ ही उन्होंने मई, 2013 में मलेशियाई टेन बून हियोंग द्वारा बनाए गए एक दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हियोंग के स्मैश की गति 493 किमी/घंटा (306.34 मील प्रति घंटे) की थी। 

जापानी खेल उपकरण निर्माण कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन एथलीटों, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (आईएनडी) और टैन पर्ली (एमएएस) ने सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के लिए नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।" .सात्विक का यह विश्व रिकॉर्ड प्रयास 14 अप्रैल, 2023 को दर्ज किया गया था। उस दिन के गति माप परिणामों के आधार पर गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक न्यायाधीशों ने सबसे तेज स्मैश गति को घोषणा की।

सात्विक का स्मैश सोका, जापान में योनेक्स फैक्ट्री जिम्नेजियम में नियंत्रित वातावरण में आयोजित किया गया था। इसी की महिला श्रेणी में मलेशिया की टेन पर्ली ने 438 किमी/घंटा (लगभग 272 मील प्रति घंटे) की उल्लेखनीय गति के साथ सबसे तेज महिला बैडमिंटन हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया। विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही सात्विक ने और भी कई जीत अपने नाम दर्ज करवाई है। इनमे से एक है 18 जून को अपने साथी चिराग शेट्टी के साथ इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करना। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0