IPL 2022: जानिए IPL ऑक्शन में कैसे तय होता है खिलाड़ियों का रेट?

आईपीएल शुरू होने से पहले, IPL की टीम्स बनाई जाती हैं जिसमें अलग अलग खिलाड़ियों का ऑक्शन यानि बोली लगाई जाती हैं।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की प्लेयर्स को ये प्राइस टैग कैसे दिया जाता है? क्या ऐसी चीज़ें हैं जो एक प्लेयर का दाम तय करती हैं ?

Jul 11, 2025 - 17:15
 0

आईपीएल अपने पन्द्रहवे सीजन में पहुंच चूका है और इस सीजन की शुरुआत एक भव्य क्रायक्रम के द्वारा 2 अप्रैल 2022 को की जाएगी। इस साल IPL में दो नयी टीम्स मैदान में उतरने के लिए तैयार हो चुकी हैं। 
आईपीएल की टीम्स में खिलाड़िओं का बटवारा हो चूका है जिसके लिए बोली 12 और 13 फरवरी को, बेंगलुरु में एक मेगा ऑक्शन में लगाई जा चुकी है। 

यह मेगा ऑक्शन मेगा इसीलिए है क्यूंकि इस ऑक्शन  में सारे खिलाडियों पर  बोली लगाई जायेगी। वहीँ मिनी  ऑक्शन में सारे खिलाडियों पर बोली नहीं लगाई जाती क्योंकि उनका कान्ट्रैक्ट यानी अनुबंध अभी अवैध नहीं हुआ है। इस साल पुरे 1214 खिलाडियों में से कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई है। बोली लगाने से पहले IPL खिलाडियों का एक बेस प्राइस तैयार किया जाता ह। यह बेस प्राइस प्रदर्शन, उनकी पॉपुलैरिटी, सोशल मीडिया  पर उनकी फैन फालोइंग जैसी चीज़ों को ध्यान में रख कर तय किया जाता है। 

बेस प्राइस की तीन केटेगरी हैं - 1 करोड़, डेढ़ करोड़ और दो करोड़। बेस प्राइस की और भी केटेगरी होती हैं जो 20 लाख तक भी जाती हैं। इस बेस Price से नीचे एक प्लेयर को खरीदा नहीं जा सकता और बोली की शुरुआत इस बेस प्राइस से ही होती है। बता दें की यह बेस प्राइस खिलाडी खुद सेट करता है जिसके बाद वह उसे BCCI को सौंप देता है। 

IPL 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगी बोली ईशान किशन पर लगाई गयी जो इस बार भी मुंबई इंडियंस की तरफ से बैटिंग करेंगे। 15 करोड़ और 25 लाख में खरीदे जाने के बाद ईशान IPL में दुसरे सबसे महंगे खरीदे गए खिलाडी बन गए हैं। पहले स्थान पर अभी भी युवराज सिंह हैं। इस साल KL Rahul को 17 करोड़ में खरीदा गया जो IPL 2022 में लखनऊ से उभरती टीम के कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0