करण टोकस बने नई दिल्ली जिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। भाजपा नई दिल्ली जिला ओबीसी मोर्चा में मुनिरका निवासी करण टोकस (Karan Tokas) को ओबीसी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

Jul 13, 2025 - 19:28
Jul 15, 2025 - 17:19
 0
करण टोकस बने नई दिल्ली जिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष
Karan Tokas BJP
नई दिल्ली। भाजपा नई दिल्ली जिला ओबीसी मोर्चा में मुनिरका निवासी करण टोकस (Karan Tokas) को ओबीसी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिससे नई दिल्ली प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में काफी हर्ष है। हर्ष व्यक्त करने वालों में अमित कुमार, विष्णु कुमार, लोकेश, जगरूपाराम चौधरी , अभय तोमर, केशव ओझा, महेश कुमार, अमित टोकस, देवीलाल चौधरी आदि शामिल हैं।
 
ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी यादव ने बताया कि जिला कार्यसमिति मेंकरण टोकस, सुनील पंवार, अनीता फोगाट, गोविन्द टोकस तथा प्रदीप राठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
वहीं राकेश हुडा तथा सुनिल चौधरी को महामंत्री तथा पवन फोगाट, अरुण बैंसला, मनीष बघेल, वीरेंद्र फोगाट तथा विशाल राय को मंत्री नियुक्त किया गया है।
 
ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए करण टोकस मूलतः दिल्ली में मुनिरका के निवासी है। करण टोकस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की है तथा उन्होंने संगठन में कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। साथ ही टोकस ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप के आंदोलनों में भी अपनी भूमिका निभाई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0