टीकाराम जूली ने मदन दिलावर पर कसा तंज, कहा- ‘कहीं कोर्ट को ना कहना पड़े दूसरा शिक्षा मंत्री ढूंढ लीजिए’

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी कानूनी संशोधन के भाजपा ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ लागू करना चाहती है, जबकि संविधान के मुताबिक छह महीने के भीतर चुनाव होना जरूरी होता है।

Aug 23, 2025 - 17:44
Aug 23, 2025 - 19:46
 0
टीकाराम जूली ने मदन दिलावर पर कसा तंज, कहा- ‘कहीं कोर्ट को ना कहना पड़े दूसरा शिक्षा मंत्री ढूंढ लीजिए’
Tikaram Jully & Madan Dilawar

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तंज कसते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग की खराब स्थिति के कारण हाईकोर्ट को दखल देना पड़ा। जूली ने आरोप लगाया कि मंत्री पिछले डेढ़ से दो सालों में शिक्षा से जुड़ा कोई समाधान नहीं ला पाए हैं।

एनडीटीवी से बातचीत में जूली ने कहा, “हाईकोर्ट ने कहा है कि जर्जर स्कूल भवनों की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। कहीं कोर्ट यह ना कह दे कि आप दूसरा शिक्षा मंत्री ढूंढ लीजिए।” कांग्रेस ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मदद का भरोसा दिया है और यह स्पष्ट किया है कि बच्चे किसी पार्टी के नहीं बल्कि समाज के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों की पूरी तैयारी कर ली है।

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी कानूनी संशोधन के भाजपा ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ लागू करना चाहती है, जबकि संविधान के मुताबिक छह महीने के भीतर चुनाव होना जरूरी होता है। जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा पंचायतों में तानाशाही करना चाहती है।
केन्द्र सरकार पर भी उन्होंने कठोर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के हालिया भाषण में घुसपैठियों का मुद्दा उठाया गया, जबकि देश की जनता पिछले 11 सालों से गुमराह हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सांप्रदायिकता फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0