उजालो संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 197 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

Ujjalo Sanstha: शिविर में नवलगढ़ के विधायक, राजकुमार शर्मा, राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी और भाजपा झुंझुनूं के जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, बिजेंद्र डोरवाल पूर्व सरपंच, सरजीत डोरवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सुरेन्द्र डोरवाल तथा अनिल डोरवाल उपस्थित रहे।

Jul 11, 2025 - 18:17
Jul 15, 2025 - 16:14
 0
उजालो संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 197 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित
Ujjalo Sanstha:Blood Donation Camp

सीकर में उजालो संस्था(Ujjalo Sanstha) और योग्यशाला संस्था के सम्मिलित प्रयास से अमित श्योराण के जन्मदिन के मौके पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीकर के जाट छात्रावास में किया गया। जहां शिविर में 197 यूनिट ब्लड जमा हुआ तथा इसमें छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान में भाग लिया। बता दें कि जन कल्याण ब्लड बैंक, जयपुर को यह ब्लड सौंपा जाएगा। वहीं कार्यक्रम के बाद सभी ब्लड डोनर्स को मुफ्त हेल्मेट का वितरित भी किया गया। 

इस दौरान शिविर में नवलगढ़ के विधायक, राजकुमार शर्मा, राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी और भाजपा झुंझुनूं के जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, बिजेंद्र डोरवाल पूर्व सरपंच, सरजीत डोरवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सुरेन्द्र डोरवाल तथा अनिल डोरवाल उपस्थित रहे।

आयोजित शिविर में मुफ्त बीपी और सुगर जांच के साथ साथ आई चेक-अप की व्यवस्था भी की गई थी। 

रक्तदान के इस अवसर पर किशोर डोरवाल , रिछपाल डोरवाल, महेश डोरवाल, राकेश डोरवाल, धर्मेंद्र डोरवाल, जगदीप डोरवाल, राजेश शिवरान, सुल्तान सिंह, विनोद मील, मदन सिंह गुजर, अंकित डोरवाल, सनी चौधरी, नक्श डोरवाल, अमन काजला, अमित शिवरान, हितेश चंदवा, प्रीतम डोरवाल, चंदन, साहिल, अमन चौधरी, भागीरथ शिवरान और धुखल थोरी, शैलेंद्र यादव, अंकित थोरी, अर्यमान, नंदू, नीरज, पंकज धायल, रचना ओला, नीतु चौधरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0