JNU Admissions 2025: जेएनयू में पीजी प्रवेश के लिए अभाविप ने शुरू की हेल्पलाइन
यह पहल छात्रों को कोर्स चयन, दस्तावेज़ सत्यापन, फीस भुगतान और विभागीय जानकारी जैसे ज़रूरी विषयों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। JNUSU के संयुक्त सचिव वैभव मीना के नेतृत्व में यह सेवा छात्रों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध हो रही है।
जेएनयू, 21 जुलाई 2025।कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2025 के माध्यम से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले रहे छात्रों की सहायता के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) समर्थित जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) ने हेल्पलाइन नंबर और हेल्प डेस्क सेवा की शुरुआत की है।
हर वर्ष देशभर से हजारों विद्यार्थी जेएनयू में दाखिला लेने आते हैं, जिनमें से कई छात्रों को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन, कोर्स चयन और विभागीय जानकारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए ABVP के नेतृत्व वाले JNUSU ने विशेष प्रयास करते हुए हेल्पलाइन नंबर 8502878871 जारी किया है।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित काउंसलर और कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दे रहे हैं। इन हेल्प डेस्क का संचालन JNUSU के संयुक्त सचिव वैभव मीना के नेतृत्व में किया जा रहा है।
वैभव मीना ने इस पहल को लेकर कहा,
“हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जेएनयू में आने वाला हर छात्र बिना किसी भ्रम के प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सके। हमने आवेदन पत्र भरने से लेकर विभाग तक पहुंचाने तक छात्रों को हर कदम पर सहयोग देने की व्यवस्था की है। हेल्पलाइन और डेस्क सेवा के माध्यम से हम न केवल तकनीकी मदद दे रहे हैं, बल्कि नए छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ा रहे हैं।”
ABVP का कहना है कि भविष्य में भी वह छात्रों के हित में इसी तरह की सेवाओं को और विस्तार देगा और जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश लेने वाले हर विद्यार्थी को सहयोग प्रदान करेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0