Rajasthan News: भजनलाल सरकार का आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी समेत 25 जिलों के कलेक्टर बदले

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस जंबो लिस्ट में जयपुर सहित 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

Apr 1, 2026 - 13:44
 0
Rajasthan News: भजनलाल सरकार का आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी समेत 25 जिलों के कलेक्टर बदले
Rajasthan IAS transfer

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) सरकार ने प्रशासनिक कसावट और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने एक जंबो तबादला सूची जारी करते हुए प्रदेश के 65 आईएएस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इस बड़े फेरबदल में राजधानी जयपुर समेत कुल 25 जिलों के जिला कलेक्टर बदल दिए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी कई नई नियुक्तियां की गई हैं।

जयपुर को मिला नया कलेक्टर, सीएमओ में बड़े बदलाव

सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, जयपुर के कलेक्टर रहे डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को अब मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक (Sandesh Nayak) को जयपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, सीएमओ की टीम को मजबूत करते हुए उत्सव कौशल और अमित शर्मा को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि रिया डाबी सहित कई युवा आईएएस अफसरों को सीएम कार्यालय में ओएसडी (OSD) की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

टीना डाबी बाड़मेर से टोंक, सीकर को मिला नया बॉस

इस जंबो लिस्ट में चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी (Tina Dabi) का भी नाम है। उन्हें बाड़मेर से ट्रांसफर कर अब टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, करीब डेढ़ साल बाद सीकर जिले को नया कलेक्टर मिला है; मुकुल शर्मा को सीएम का विशिष्ट सचिव बनाकर उनकी जगह आशीष मोदी को सीकर का कलेक्टर लगाया गया है।

इन अहम जिलों के भी बदले कलेक्टर:

जोधपुर: आलोक रंजन

उदयपुर: गौरव अग्रवाल

बाड़मेर: चिन्मय गोपाल

बीकानेर: निशांत जैन

जैसलमेर: अनुपमा जोरवाल

पाली: रविंद्र गोस्वामी

प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि राज्य सरकार ने लंबे मंथन के बाद यह सूची जारी की है। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले फील्ड में पकड़ मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के मकसद से यह बड़ा बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0