Rajasthan News: राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर 24 मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी: बीकानेर में CM फहराएंगे तिरंगा, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट
राजस्थान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भजनलाल सरकार ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए 24 मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
जयपुर। राजस्थान में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) समारोह को लेकर भजनलाल सरकार ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक व्यवस्था तय कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश के 24 जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह राजधानी जयपुर के बजाय बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरंगा फहराएंगे।
कौन सा मंत्री किस जिले में फहराएगा तिरंगा? (पूरी सूची)
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आवंटन के अनुसार मंत्रियों को निम्नलिखित जिले सौंपे गए हैं:
क्र. सं.मंत्री / जनप्रतिनिधि का नामआवंटित जिला मुख्यालय
1.भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री)- बीकानेर (राज्य स्तरीय समारोह)
2.दीया कुमारी (उपमुख्यमंत्री)-अजमेर
3.डॉ. प्रेमचंद बैरवा (उपमुख्यमंत्री)-भीलवाड़ा
4.किरोड़ी लाल मीणा-सवाई माधोपुर
5.कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़-जयपुर
6.मदन दिलावर-कोटा
7.जोगाराम पटेल-जोधपुर
8.गजेंद्र सिंह खींवसर-फलोदी
9.कन्हैयालाल चौधरी-टोंक
10.सुरेश सिंह रावत-भरतपुर
11.अविनाश गहलोत-ब्यावर
12.सुमित गोदारा-हनुमानगढ़
13.जोराराम कुमावत-पाली
14.बाबूलाल खराड़ी-उदयपुर
15.हेमंत मीणा-प्रतापगढ़
16.संजय शर्मा-अलवर
17.गौतम कुमार दक-चित्तौड़गढ़
18.झाबर सिंह खर्रा-सीकर
19.हीरालाल नागर-बूंदी
20.ओटाराम देवासी-सिरोही
21.डॉ. मंजू बाघमार-नागौर
22.विजय सिंहडीडवाना-कुचामन
23.के. के. विश्नोई-बाड़मेर
24.जवाहर सिंह बेढ़म-डीग
25.जोगेश्वर गर्ग (सरकारी मुख्य सचेतक)-
शेष जिलों में कलेक्टर्स संभालेंगे कमान
सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिन जिलों में मंत्रियों का आवंटन नहीं हुआ है, वहां संबंधित जिला कलेक्टर (District Collector) ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
उपखंड एवं तहसील स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारी (SDM) और तहसीलदार ध्वजारोहण की रस्म अदा करेंगे। राज्यभर में सभी जिला मुख्यालयों पर फुल ड्रेस रिहर्सल और सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0