हाल ही में संसदीय मानसून सत्र की समाप्ति हुई है। संसद के मानसून सत्र 2025 के दौरान राजस्थान के सांसदों ने कुल 472 प्रश्न संसद में उठाए, जिसमें चूरू के सांसद राहुल कस्वां ने 23 प्रश्न पूछकर अग्रणी भूमिका निभाई। राज्य के अन्य सांसदों में जालोर के लुंबाराम चौधरी 48 प्रश्नों के साथ सबसे आगे रहे, जबकि करौली-धौलपुर के सांसद भजनलाल जाटव मात्र 4 प्रश्न पूछ सके।
राजस्थान के प्रमुख सांसदों के पूछे गए प्रश्न
• जालोर से लुंबाराम चौधरी सबसे सक्रिय, 48 सवाल पूछे
• पाली के सांसद पीपी चौधरी ने 41 प्रश्न पूछे
• भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल ने 39 प्रश्न उठाए
• झालावाड़-बारां के दुष्यंत सिंह ने 25 प्रश्न पूछे
• नागौर से हनुमान बेनीवाल ने 22 प्रश्न पूछे
• बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल ने 20 प्रश्न पूछे
• जयपुर शहर की मंजू शर्मा और जयपुर ग्रामीण के राव राजेंद्र सिंह ने 21-21 प्रश्न पूछे