Vande Bharat Train: राजस्थान वालों के लिए खुशखबरी! जोधपुर-जयपुर-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: जोधपुर और दिल्ली के बीच नई वंदे भारत ट्रेन को संचालन की मंजूरी मिल गई है, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Aug 22, 2025 - 13:31
 0
Vande Bharat Train: राजस्थान वालों के लिए खुशखबरी! जोधपुर-जयपुर-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन
Gajendra Singh Shekhawat & Ashwini Vaishnaw

Jaipur, August 22 —
जोधपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं पत्र भेजकर गजेन्द्र सिंह शेखावत को इस फैसले की जानकारी दी है।

नई वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से चलकर जयपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली मार्ग पर ये ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर की सौगात देगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी जताया।

इस बीच राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। उन्होंने 'पैलेस ऑन व्हील्स' ट्रेन के ठहराव को और अधिक शहरों तक बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकें। इसके अलावा, दीया कुमारी ने 'महाराजा एक्सप्रेस' और 'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर एक नई पर्यटक रेल सेवा को भी मंजूरी देने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0