Rajasthan News: सीकर के एथलीट रामदेव सिंह मील को राष्ट्रपति भवन से न्योता: 15 अगस्त को 'एट होम रिसेप्शन' में होंगे शामिल

राजस्थान के सीकर जिले के निवासी और नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स के एथलीट रामदेव सिंह मील को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले 'एट होम रिसेप्शन' (At Home Reception) का निमंत्रण मिला है।

Aug 7, 2026 - 00:34
 0
Rajasthan News: सीकर के एथलीट रामदेव सिंह मील को राष्ट्रपति भवन से न्योता: 15 अगस्त को 'एट होम रिसेप्शन' में होंगे शामिल
Ramdev Singh Meel

नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर जिले के कंवरपुरा गांव निवासी और विद्युत विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत खिलाड़ी रामदेव सिंह मील के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले अति-प्रतिष्ठित 'एट होम रिसेप्शन' (At Home Reception) में शामिल होने के लिए उन्हें आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित यह खास समारोह 15 अगस्त को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (RBCC), नई दिल्ली में संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश की विशिष्ट हस्तियां और प्रेरणादायी व्यक्तित्व शिरकत करेंगे।

संघर्ष और संकल्प से खेलों के मंच तक का सफर

रामदेव सिंह मील की जीवन यात्रा अत्यंत संघर्षपूर्ण और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है:

2012 में दोनों किडनियां हुई थीं फेल: वर्ष 2012 में रामदेव की दोनों किडनियां पूरी तरह से फेल हो गई थीं। इस कठिन समय में उनकी माताजी ने अपनी एक किडनी दान कर उनके जीवन की रक्षा की।  

ट्रांसप्लांट के बाद खेलों में बनाई पहचान: सफल ऑपरेशान के बाद रामदेव ने खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हुए एथलेटिक्स को चुना।

नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स में जीता स्वर्ण: उन्होंने मुंबई में आयोजित 'नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स' में दो बार भाग लिया और भाला फेंक (Javelin Throw), लंबी कूद (Long Jump), बॉल थ्रो और डिस्कस थ्रो जैसे मुकाबलों में स्वर्ण व रजत पदक सहित कुल 4 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की थी तारीफ

रामदेव सिंह मील के इस अद्भुत जज्बे को राष्ट्रीय स्तर पर तब पहचान मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में उनकी प्रेरणादायक कहानी पूरे देश के सामने साझा की थी। पीएम मोदी ने अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) कराने वाले लोगों के लिए रामदेव को एक बड़ा रोल मॉडल बताया था।  

स्वस्थ जीवन शैली और अंगदान के लिए कर रहे जागरूक

वर्तमान में रामदेव नियमित अभ्यास के साथ-साथ उन लोगों को भी खेलों से जुड़ने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिन्होंने अंग प्रत्यारोपण कराया है।  

राष्ट्रपति भवन से बुलावा मिलने पर रामदेव सिंह मील ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल उनका सम्मान नहीं है, बल्कि अंगदान करने वाली उनकी मां, पूरे सीकर जिले और राजस्थान का सम्मान है। इस खबर से उनके गांव कंवरपुरा और सीकर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0