राजस्थान: सीकर मास्टर प्लान विवाद पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान, चुनाव प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने का दावा
झाबर सिंह ने बताया कि सीकर का मास्टर प्लान 2018 से 2023 के बीच तैयार किया गया था। जितनी भी आपत्तियां आई हैं, उनका भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा और कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
राजस्थान के नगर विकास और आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर में मास्टर प्लान को लेकर हो रहे विरोध पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मास्टर प्लान का विरोध कर रहे हैं, वे वही हैं जो पहले दूसरों के अधिकारों पर कब्जा करने वाले और ‘चोर’ थे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके पास मास्टर प्लान की पूरी फाइल की कॉपी मौजूद है और कोई अधूरा या गलत काम नहीं कर रहे हैं।
झाबर सिंह ने बताया कि सीकर का मास्टर प्लान 2018 से 2023 के बीच तैयार किया गया था। जितनी भी आपत्तियां आई हैं, उनका भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा और कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मतदाता सूची तैयार करने में समय लगना सामान्य प्रक्रिया है और बिना इसकी तैयारी चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया जाएगा और इसके बाद आरक्षण लॉटरी निकलेगी।
मंत्री ने कहा कि दिसंबर महीने में “एक राज्य, एक चुनाव” के तहत पंचायत और नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने की योजना है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह को याद करते हुए कहा कि वे एक श्रेष्ठ शिक्षक, सैनिक और जनप्रतिनिधि थे, जिनका सम्मान उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0