राजस्थान: अजमेर में बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वोट चोरी से बनी है सरकार, कांग्रेस करेगी बेनकाब
जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस ही जनता की आवाज़ बनेगी।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा कि वर्तमान सरकार वोट चोरी के जरिए बनी है और कांग्रेस इसे पूरी तरह उजागर करेगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं, जैसे खाद और बीज की कमी व नकली मिलावट, पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।
टीकाराम जूली ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी है और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार खराब हो रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश में 1 लाख फर्जी वोटों की जांच होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय कांग्रेस पर ही आरोप लगा रही है।
जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस ही जनता की आवाज़ बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता ने राहुल गांधी को भरपूर समर्थन दिया है, जो आने वाले चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में असर दिखाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0