Brahmastra Full Movie Download: रणबीर और आलिया की मोस्ट -अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर हुआ रिलीज। देखने को मिल रही कमाल की लव स्टोरी।

Brahmastra Full Movie Watch Online: फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 55 सेकंड का है और ट्रेलर के हर एक पल में लोगों को गजब का एडवेंचर देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में ही हमें महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनने को मिलती है।

Jul 11, 2025 - 21:34
Jul 15, 2025 - 16:42
 0
Brahmastra Full Movie Download: रणबीर और आलिया की मोस्ट -अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर हुआ रिलीज। देखने को मिल रही कमाल की लव स्टोरी।
Brahmastra Movie

मुंबई: साल की मोस्ट-अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है।   फिल्म की एनाउंसमेंट से ही फिल्म काफी चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म से जुड़े किरदारों के पोस्टर्स को जारी किया था, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर की बात करे तो ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और गजब का एडवेंट्स देखने को मिल रहा है, जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है।

ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 

फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 55 सेकंड का है और ट्रेलर के हर एक पल में लोगों को गजब का एडवेंचर देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में ही हमें महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनने को मिलती है जो बताते हैं कि जल, वायु, अग्नि…..प्राचीनकाल से ही हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां है जो अस्त्रों में भरी हुई हैं और ये कहानी है इन सब अस्त्रों के देवता ‘ब्रह्मास्त्र’ और एक ऐसे नौजवान ‘शिवा’ की जो इन सब से अनजान है। शिवा (रणबीर कपूर) जो अपनी लाइफ एंजॉय कर रहा होता है, उसकी मुलाकात ईशा (आलिया भट्ट) से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, जिसके बाद धीरे - धीरे शिवा को अपनी शक्तियों का अहसास होता है कि वह अग्नि अस्त्र है और फिर होती है अस्त्रों की दुनिया में शिवा की धमाकेदार एंट्री।

फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन गुरु के किरदार में नजर आने वाले है तो वहीं मौनी रॉय नेगर्टिव रोल में दिखेंगी, जो अंधेरे की रानी के किरदार में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। ट्रेलर में नागार्जुन की झलक भी देखने को मिली है जो किसी शक्ति अस्त्र के रूप में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में रणबीर और आलिया की लव स्टोरी और अनोखी कहानी को देखकर ऐसा लगता है कि आप कोई अलग ही दुनिया में आ गए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया जबरदस्त एक्शन और VFX काफी मजेदार हैं।

बता दें कि ब्रह्मास्त्र अपने साथ Astraverse की शुरुआत कर रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म गजब के एक्शन, एडवेंचर और फैंटेसी से भरपूर होने वाली है।
मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज कर लिखा ‘ पेश है ब्रह्मास्त्र का ऑफिशियल ट्रेलर। तैयार हो जाइए प्राचीन भारतीय अस्त्रों की अनोखी दुनिया के जादू के एक्सपीरियंस के लिए।‘

इस दिन होगी रिलीज़
डायरेक्टर अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ट्रायलॉजी सीरीज ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को सिनेमाघरों मे हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0