Shiddat Trailer: रिलीज हुआ ' शिद्दत ' फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर, 2.5 मिनट के ट्रेलर ने ही जीत लिया फैन्स का दिल

'शिद्दत' फिल्म लंबे समय से चर्चा में चल रही है, 2.5 मिनट के ही ट्रेलर ने फैन्स का दिल जीत लिया है, जहाँ ट्रेलर में सनी और राधिका की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है तो वही इमोशनल सीन्स भी दर्शको को प्रभावित करने में कोई कसर छोड़ते हुए नजर नही आ रहे।

Jul 11, 2025 - 21:37
 0
Shiddat Trailer: रिलीज हुआ ' शिद्दत ' फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर, 2.5 मिनट के ट्रेलर ने ही जीत लिया फैन्स का दिल
Shiddat Poster

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल वैसे तो बॉलिवुड के गलियारों में एक चर्चित नाम है, पर बडे भाई विक्की की तरह वह अभी तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा पाने में फिलहाल सफल नही हो पाए हैं। 'तारों के शहर में' जैसी म्यूजिक वीडियों हो या 2020 में रिलीज हो चुकी 'भंगडा पा ले', उनके करियर को उन बुलंदियों तक नही ले जा पाई,  जितनी उम्मीदें उनके फैन्स ने लगाई थी।
'शिद्दत' फिल्म लंबे समय से चर्चा में चल रही है, 2.5 मिनट के ही ट्रेलर ने फैन्स का दिल जीत लिया है, जहाँ ट्रेलर में सनी और राधिका की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है तो वही इमोशनल सीन्स भी दर्शको को प्रभावित करने में कोई कसर छोड़ते हुए नजर नही आ रहे।

कहाँ होगी रीलीज:

दिनेश विजान के बैनर तले बन रही यह फिल्म सिनेमाघरो में न आकर सीधा डिजनी,हॉटस्टार पर 1 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अन्य बॉलिवुड लव स्टोरीज से कुछ अलग होगी। हाँलाकि फिल्म में आपको कई किंसिग सीन्स भी देखने को मिल जाएंगे। 

स्टारकास्ट:

स्टारकास्ट की बात करें तो सनी कौशल, रांधिका मदान, देवो के देव महादेव से फेम कमाने वाले स्टार मोहित रैना और डायना पैटी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

आर्कषक है कैप्शन:

फिल्म के ट्रेलर के साथ फिल्म के कैप्शन ने भी दर्शको को अपनी ओर खींचा है। "प्यार में शिद्दत वाला पागलपन"। लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म के ट्रेलर ने तो लोगो के दिलों में जगह बना ली है पर फिल्म क्या करिश्मा करती है। पर यह फिल्म अगर सफल हुई तो इससे अपने स्टारकास्ट के करियर में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0