राजस्थान में छात्रवृत्ति योजना को लेकर विवाद: कांग्रेस नेता सुमित भगासरा ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, कहा-‘युवाओं के सपनों से खिलवाड़’

सुमित भगासरा के अनुसार ये लगातार हो रहे बदलाव और आर्थिक मुश्किलें राजस्थान के उन लाखों छात्रों के लिए बड़ा झटका हैं, जो बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी छोटी सोच से राज्य और देश का भला नहीं होगा।

Aug 28, 2025 - 18:41
Aug 28, 2025 - 18:50
 0
राजस्थान में छात्रवृत्ति योजना को लेकर विवाद: कांग्रेस नेता सुमित भगासरा ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, कहा-‘युवाओं के सपनों से खिलवाड़’
Sumit Bhagasara

Jaipur।राजस्थान में कांग्रेस नेता सुमित भगासरा ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खेल रही है। उन्होंने कहा, 'पहले कांग्रेस सरकार में 500 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए ‘राजीव गांधी छात्रवृत्ति’ स्कॉलरशिप देने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आते ही इसे बदलकर ‘स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप’ कर दिया गया।

अब इसी योजना में तरह-तरह की रुकावटें डाली जा रही हैं-छात्रवृत्ति के लिए मिलने वाले सीट की संख्या पहले 500 थी, अब सिर्फ 150 रह गई है। कई महीने तक स्कॉलरशिप रुकी रही और छात्रों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। इस बार भी आवेदन निकलने में इतनी देरी की गई कि बहुत से छात्र विदेशी यूनिवर्सिटी की फीस की अंतिम तिथि पार कर चुके हैं। ऐसे में, उनका सपना अधर में लटक गया है।'

भगासरा ने साफ-साफ कहा है की यह सरकार छात्रों के भविष्य से खेल रही है, इनकी नीयत साफ नहीं है। क्या यही है भाजपा की युवा नीति? उन्होंने मांग रखी कि योजना को फिर से पुराने ढंग से चालू किया जाए और मेधावी छात्रों का हक मिले, ताकि गरीब-मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का सपना बीच में ही टूटे नहीं। उन्होंने कहा—राजस्थान का युवा इन तुच्छ राजनीति का शिकार नहीं बनेगा, वह अपने अधिकार के लिए आवाज उठाता रहेगा।

कौन हैं सुमित भगासरा?

सुमित भगासरा राजस्थान कांग्रेस के युवा नेता हैं, जिनका नाम राजस्थान की राजनीति में प्रभावी नेताओं के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने अपनी पढ़ाई दुनिया के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरी की है-
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), और राजस्थान यूनिवर्सिटी (UOR) से शिक्षा प्राप्त की है।
यानी,भगासरा न सिर्फ पढ़ाई में तेज हैं, बल्कि विदेश में भी पढ़ चुके हैं, जो उनकी पहचान को भी खास बनाता है।

वे पहले NSUI (कांग्रेस छात्र संगठन) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद 2020 में राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए, जहां उन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की—46,304 वोट मिले, जो अब तक राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में सबसे ज्यादा हैं।

सुमित भगासरा को झालावाड़ की राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं, और नैशनल लेवल ट्रैप शूटिंग (खेल) में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं।

वे Choudhary Group of Schools जैसे शैक्षणिक संस्थानों में डायरेक्टर भी हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी पकड़ शिक्षा के क्षेत्र में भी है। सोशल मीडिया और युवा कनेक्ट में भी सुमित काफी आगे हैं—वे युवाओं की समस्याएं, छात्रवृत्ति, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0