उजालों संस्था के सह-संस्थापक हितेश चांदवा ने अपने 22वे जन्मदिन पर लगाए 22 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हितेश चांदवा ने कहा कि, “हर वर्ष हम सभी जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन अगर हम इस दिन को प्रकृति के नाम कर दें तो उसका असर लंबे समय तक रहता है। पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।”
उजालों संस्था के सह-संस्थापक हितेश चांदवा ने अपने 22वे जन्मदिन के अवसर पर 22 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। यह सराहनीय पहल समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। साथ ही हितेश ने इस वर्ष 1100 पेड़ लगाने की शपथ ली है।
हितेश चांदवा ने कहा कि, “हर वर्ष हम सभी जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन अगर हम इस दिन को प्रकृति के नाम कर दें तो उसका असर लंबे समय तक रहता है। पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।”
पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिय। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, सरपंच चंदवा सोहनलाल जी, विजय कुमार, अंकित कुमावत, प्रतीक्षा प्रजापत, दीप्ति प्रजापत, प्रवेश सिहाग समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जन्मदिन के अवसर पर लगाए गए पौधों में नीम, पीपल, अमलतास, गुलमोहर जैसे पर्यावरण हितैषी प्रजातियाँ शामिल थीं।
बता दें की उजालों संस्था सामाजिक सेवा और पर्यावरणीय कार्यों के लिए जानी जाती है। संस्था समय-समय पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और शिक्षा-संवर्धन से जुड़े कार्यों का आयोजन करती रहती है।
वहीं संस्था और हितेश चांदवा की यह पहल आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि वे भी अपने विशेष अवसरों को सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित करें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0