जयपुर में भारी बारिश के कारण 25 और 26 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग ने जयपुर समेत कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Aug 24, 2025 - 14:06
Aug 24, 2025 - 16:14
 0
जयपुर में भारी बारिश के कारण 25 और 26 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
Jaipur school holiday

राजधानी जयपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 25 और 26 अगस्त को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने इस आदेश की जानकारी दी है।

शनिवार रात से जारी बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ तथा कई वाहन कीचड़ और जलभराव में फंस गए। न्यू सांगानेर रोड, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा सहित अनेक इलाकों से इस प्रकार की घटनाएं सामने आईं।

डॉ. सोनी ने रविवार सुबह शहर का दौरा कर प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को जलभराव हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में अब तक 400 से अधिक जलभराव और बिजली कटौती की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0