प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना को बताया परिवर्तनकारी पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना की 11वीं वर्षगांठ पर इसे देश में वित्तीय समावेशन की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल बताया।

Aug 28, 2025 - 19:22
 0
प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना को बताया परिवर्तनकारी पहल
Prime Minister Modi

नई दिल्ली, 28 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की 11वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर को शुभकामनाएं दीं और इस योजना को भारत के इतिहास में एक परिवर्तनकारी कदम बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर mygovindia की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जन धन योजना ने न केवल ‘वित्तीय बहिष्कार से सशक्तिकरण’ तक की यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई है, बल्कि लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने की शक्ति भी दी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री जन धन योजना ने देशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। यह एक ऐसी पहल रही है, जिसने भारत में वित्तीय समावेशन को नया रूप दिया है। इस योजना के तहत समाज के आखिरी व्यक्ति को बैंकिंग सुविधा और आर्थिक ताकत मिली है।”
उनके अनुसार, ग्रामीण इलाकों, महिलाओं और गरीब तबकों को भी अब बैंकिंग, बीमा, सरकारी लाभ जैसी सेवाएं आसानी से मिल पा रही हैं। डिजिटल इंडिया के विस्तार में भी जन धन योजना की केंद्रीय भूमिका रही है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “जब अंतिम व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ जाता है, तो पूरा देश आगे बढ़ता है। पीएम जन धन योजना ने सम्मान बढ़ाया और आमजन को अपना भाग्य स्वयं लिखने की ताकत दे दी है।” 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0