अभाविप डूसू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात, यू-स्पेशल बस योजना की मांग सहित मेट्रो रियायती पास के लिए दिया ज्ञापन

अभाविप-डूसू प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर यू-स्पेशल बस सेवा के पुनः शुरू होने पर आभार जताया और इसके मार्गों के विस्तार, आवृत्ति बढ़ाने, ऑनलाइन फीडबैक, रियल-टाइम ट्रैकिंग, महिला सुरक्षा जैसी सुधारों के सुझाव दिए।

Aug 22, 2025 - 19:25
Aug 22, 2025 - 19:26
 0
अभाविप डूसू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात, यू-स्पेशल बस योजना की मांग सहित मेट्रो रियायती पास के लिए दिया ज्ञापन
abvp dusu met Rekha Gupta
दिल्ली, 22 अगस्त 2025 — दिल्ली विश्वविद्यालय—यूनियन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मंडल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दिल्ली (अभाविप) की एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें विद्यार्थियों की जरूरी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यू-स्पेशल बस योजना का पुनः सुचारू संचालन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए, प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विश्वविद्यालय समेत पूरे दिल्ली के छात्र-छात्राओं के लिए मेट्रो रियायती पास की भी पुरजोर मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यू-स्पेशल बस योजना छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न सिर्फ यात्रा लागत कम होगी बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सप्त कॉलेजों की छात्राओं को अपने परिसर तक पहुँचने में भी सुविधा होगी। प्रतिनिधिमंडल ने यू-स्पेशल बस के मार्ग विस्तार की भी मांग की तथा सुझाव दिया कि ये बसें, उत्तरी परिसर (कश्मीरी गेट, पटेल चेस्ट संस्थान से यूनिवर्सिटी उत्तरी परिसर), दक्षिणी परिसर (ग्रेटर कैलाश, श्री अरबिंदो मार्ग से मोतीलाल नेहरू कॉलेज), इंटर-कैंपस (उत्तरी परिसर से रिंग रोड होकर दक्षिणी परिसर), दौलत राम कॉलेज से जेएनयू (माल रोड, राजघाट, पृथ्वीराज रोड, आरके पुरम, जेएनयू), राजौरी गार्डन, मोती नगर, पंजाबी बाग, नजफगढ़, जामिया आदि प्रमुख स्थानों से होकर चलाई जाएं, जिससे सबसे ज्यादा छात्रों को फायदा मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने यू-स्पेशल बस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जैसे—
सुबह 7 से 11 बजे और शाम 3 से 7 बजे तक बसों की आवृत्ति बढ़ाई जाए, ताकि छात्रों को प्रतीक्षा में समय न गंवाना पड़े।
ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम लागू किया जाए, जिससे छात्र अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।
रियल-टाइम बस ट्रैकिंग की सुविधा दी जाए, जिससे छात्र अपने घर-कॉलेज की यात्रा को आसान बना सकें।
सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और महिला सुरक्षा के लिए स्टॉपों पर सुरक्षा स्टाफ की व्यवस्था की जाए।
इसी कड़ी में, प्रतिनिधिमंडल ने छात्र-छात्राओं के लिए दिल्ली मेट्रो में रियायती पास (सब्सिडाइज्ड पास) की लगातार मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि रोजाना हजारों छात्र मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। रियायती पास मिलने से विद्यार्थियों के वित्तीय भार में भी कमी आएगी और पढ़ाई के लिए समय पर परिसर पहुंच सकेंगे।
अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री शिवांगी खरवाल ने कहा, “यू-स्पेशल बस सेवा उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगी, जहां मेट्रो की सुविधा नहीं है। स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता कॉलेज जैसे संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं भी इस सुधार का लाभ उठा सकेंगी। इससे न सिर्फ उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में आसानी होगी, बल्कि उनकी सुरक्षा भी बेहतर होगी।”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “यह योजना डीयू के साथ-साथ जेएनयू, जामिया जैसी अन्य महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी फायदेमंद होगी। हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने छात्रों की मांग पर यू-स्पेशल बस सेवा को पुनः शुरू किया। हमें उम्मीद है कि छात्र हित में मेट्रो रियायती पास पर भी जल्द ही कोई कारगर निर्णय लिया जाएगा। अभाविप हमेशा की तरह छात्र-हित के हर मुद्दे पर आगे रहेगी और शत-प्रतिशत समर्थन देगी।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0