डॉ. विष्णु जिंजा के नेतृत्व में PGIMER का ‘Zenith 2025’ बना अब तक का सबसे भव्य सांस्कृतिक उत्सव
PGIMER में इस बार आयोजित Zenith 2025 अब तक का सबसे भव्य और बड़ा सांस्कृतिक उत्सव साबित हुआ। ARD President और Organising Chairperson डॉ. विष्णु जिंजा के नेतृत्व में तीन दिन तक संगीत, कला, प्रतियोगिताओं और स्टार परफॉर्मेंस ने माहौल रोमांचक बनाए रखा।
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में इस बार Zenith 2025 का आयोजन इतिहास का सबसे बड़ा और भव्य सांस्कृतिक उत्सव बन गया। दो साल के अंतराल के बाद वापस लौटे इस फेस्ट ने रिकॉर्ड तोड़ भीड़, ऊर्जा और जोश के साथ कैंपस को पूरी तरह जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स (ARD) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ARD President और Zenith के Organising Chairperson डॉ. विष्णु जिंजा का अहम योगदान रहा।
इस बार फेस्ट पहली बार विशाल Zenith Arena (स्विमिंग कॉम्प्लेक्स के पास) में आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम का पैमाना और भव्यता कई गुना बढ़ गई। पूरे PGI परिवार ने खुलकर इसमें हिस्सा लिया।
शानदार शुरुआत, ज़बरदस्त उत्साह
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सुंदर गणेश वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि PGIMER Director प्रो. विवेक लाल और मुख्य अतिथि Dr. Sukhsohit Singh (IDAS) रहे।
इस दौरान ARD टीम एवं Cultural Secretary डॉ. मानवी हीरा ने कार्यक्रम के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. विष्णु जिंजा ने कहा—
“दो साल बाद Zenith की वापसी सभी के लिए खुशी की बात है। इस बार यह और ज्यादा बड़ा, ज्यादा खास और यादगार रहा।”
वहीं डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल ने भी कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा—
“PGI में शायद बड़े कार्यक्रम कम होते हैं, लेकिन Zenith हमेशा अलग होता है। यह अब तक का सबसे बड़ा Zenith है।”
तीन दिनों तक उत्सव का जश्न
फेस्ट के तीनों दिन मस्ती, संगीत, कला और जोश से भरपूर रहे।
पहले दिन बैंड परफॉर्मेंस और DJ नाइट ने माहौल को रोमांचक बना दिया।
दूसरे दिन कॉमेडी शो, फैशन शो, म्यूज़िक और कई ऑफ-स्टेज इवेंट्स ने युवाओं को खूब आकर्षित किया।
तीसरे दिन मास्टरशेफ, ट्रेजर हंट, ग्रुप डांस और शानदार ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। शाम को जसपिंदर नरूला और अमित मिश्रा के लाइव परफॉर्मेंस ने लोगों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
टीमवर्क और PGI परिवार का साथ बना सबसे बड़ी ताकत
Zenith 2025 की सफलता का श्रेय पूरी ARD टीम और PGIMER परिवार को जाता है।
ARD President एवं Organising Chairperson डॉ. विष्णु जिंजा और Zenith Organising Secretary डॉ. पुनीत कुंतल ने बताया कि यह भव्य आयोजन केवल एक टीम का नहीं, बल्कि पूरे PGI परिवार की एकजुटता, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि PGIMER Director प्रो. विवेक लाल के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के बिना इस स्तर का आयोजन संभव नहीं था। उनके समर्थन ने पूरे आयोजन को मजबूती दी और Zenith 2025 को “Zenith of Zeniths” बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
बता दें कि समापन समारोह के दौरान प्रो. विवेक लाल ने इसे आधिकारिक तौर पर “Zenith of Zeniths” कहा था जिसके बाद ARD की तरफ से यह आधिकारिक टिप्पणी सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0