Rajasthan News: विधायक मुकेश भाकर की शादी में लगे भारी जाम पर 1 महीने बाद एक्शन, IPS उषा यादव समेत कई पुलिस अफसरों को नोटिस

राजस्थान के विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी (9 मार्च) के दौरान जयपुर के सीकर रोड पर लगे भारी ट्रैफिक जाम पर पुलिस मुख्यालय ने एक महीने बाद बड़ा एक्शन लिया है। VVIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट में कोताही बरतने के आरोप में IPS उषा यादव (ACP चौमूं) और हरमाड़ा SHO सहित कई पुलिस अधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया है।

Apr 9, 2026 - 00:37
 0
Rajasthan News: विधायक मुकेश भाकर की शादी में लगे भारी जाम पर 1 महीने बाद एक्शन, IPS उषा यादव समेत कई पुलिस अफसरों को नोटिस
Mukesh Bhakar Marriage

जयपुर। राजस्थान के लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर (Mukesh Bhakar) और जज कोमल मीणा (Komal Meena) की हाई-प्रोफाइल शादी को भले ही एक महीना बीत चुका हो, लेकिन इस शादी के दौरान जयपुर में लगे भयंकर ट्रैफिक जाम का 'चालान' पुलिस महकमे ने अब काटा है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक महीने लंबी जांच के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में भारी कोताही बरतने के आरोप में एक IPS अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 9 मार्च 2026 को जयपुर के सीकर रोड स्थित 'एंजल रिसोर्ट' में विधायक मुकेश भाकर का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इस शादी में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित तमाम बड़े वीवीआईपी (VVIP) दिग्गज पहुंचे थे। वीवीआईपी मूवमेंट के कारण सीकर रोड पर कई घंटों तक भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसमें आम जनता के साथ-साथ कई वीआईपी भी फंसे रहे।

1 महीने तक चली जांच, फिर गिरे नोटिस

इस भारी अव्यवस्था को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश को जांच सौंपी थी। उन्होंने पिछले एक महीने तक सीसीटीवी फुटेज और पुलिस के ड्यूटी चार्ट को खंगाला। जांच में यह बात सामने आई कि उस रात ट्रैफिक मैनेजमेंट में पुलिस अधिकारियों ने भारी लापरवाही बरती थी।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महकमे ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिन बड़े अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है, उनमें शामिल हैं:

चौमूं एसीपी (ACP Chomu) व IPS अधिकारी उषा यादव

किशोर सिंह भदौरिया

टीआई (TI) मंजू चौधरी

हरमाड़ा एसएचओ (SHO) उदय सिंह

संपत राज और नवरत्न धोलिया

राजस्थान पुलिस में संभवतः यह पहली बार हुआ है जब किसी शादी समारोह के कारण लगे ट्रैफिक जाम की इतनी गंभीरता से जांच कर एक महीने बाद आईपीएस (IPS) स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। बता दें कि जाट समुदाय के मुकेश भाकर और मीणा समुदाय की कोमल मीणा का यह अंतरजातीय विवाह पूरे राजस्थान में सामाजिक मिसाल के तौर पर काफी चर्चा में रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0