राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक आयकर अधिनियम 2025 को दी मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद द्वारा पारित ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक और आयकर अधिनियम 2025 को मंजूरी दे दी है। यह अधिनियम ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करेगा, जबकि ऑनलाइन मनी गेम्स के हानिकारक प्रभावों से समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025 को मंजूरी देते हुए इसे देश में डिजिटल गेमिंग क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। इस विधेयक का उद्देश्य न केवल ई-स्पोर्ट्स और सामाजिक गेमिंग को बढ़ावा देना है, बल्कि देश में ऑनलाइन मनी गेम्स की रोकथाम कर युवाओं और समाज को संरक्षण प्रदान करना भी है।
यह कानून ऑनलाइन गेमिंग के निर्वहन, निरीक्षण, नीति निर्माण और नियमन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की वैधानिक रूपरेखा तैयार करता है। इसके तहत ऑनलाइन मनी गेम्स और उनसे संबंधित सेवाओं, प्रचार, वित्तीय लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। दोषियों को तीन साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
यह बिल डिजिटल सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, वित्तीय प्रणाली की अखंडता, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को नियमित और सुरक्षित बनाने के लिए एक प्राधिकारी की भी स्थापना करने का प्रावधान रखा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0