Rajasthan News: राज्य सरकार ने आरजीएचएस की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश जारी, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को दी जिम्मेदारी
Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने आरजीएचएस (Rajasthan Government Health Scheme) की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश जारी कर इसके संचालन का जिम्मा चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है।
Jaipur, August 21 —राजस्थान सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की मजबूती और बेहतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि सरकार ने अधिसूचना जारी कर आरजीएचएस के प्रबंधन और समग्र संचालन की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग को सौंपी है।
इस योजना के संचालन और निरीक्षण के लिए विभाग ने आवश्यक बदलाव किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार अब आरजीएचएस की सभी पत्रावली राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत की जाएंगी।
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने बताया कि जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी योजना के समग्र क्रियान्वयन, संचालन और निगरानी के लिए उत्तरदायी होंगे।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में नियुक्त जिला नोडल अधिकारी आरजीएचएस की भी जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे। ये अधिकारी योजना से संबंधित जिला स्तरीय सभी न्यायिक मामलों में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी भी सुनिश्चित करेंगे।
इस कदम से आरजीएचएस योजना के बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और प्रभावी कार्यान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0