Rajasthan News: भजन गायक छोटू सिंह रावणा को मिली धमकी! शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर लगे गंभीर आरोप

राजस्थान के मशहूर भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर फोन पर डराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। रावणा का दावा है कि सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर भाटी ने उन्हें देर रात फोन कर 'सीधा करने' की चेतावनी दी।

Mar 28, 2026 - 16:53
Mar 28, 2026 - 17:05
 0
Rajasthan News: भजन गायक छोटू सिंह रावणा को मिली धमकी! शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर लगे गंभीर आरोप
Ravindra Bhati vs Chhotu Singh Rawna

बाड़मेर। राजस्थान की राजनीति और सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया बवाल मच गया है। प्रदेश के सबसे चर्चित युवा नेताओं में से एक और शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर राजस्थान के मशहूर भजन गायक छोटू सिंह रावणा (Chotu Singh Rawna) ने डराने-धमकाने और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

गायक छोटू सिंह रावणा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज दावा किया है। उनका आरोप है कि रात करीब 11 बजे विधायक भाटी ने उन्हें फोन किया और बेहद सख्त लहजे में बात की। रावणा के मुताबिक, भाटी ने उनसे कहा- "दो बार मैंने तुम्हें छोड़ दिया, अब मुझे तुम्हें सीधा करना भी आता है।" गायक का कहना है कि यह कोई सामान्य बात नहीं, बल्कि सीधे तौर पर एक धमकी थी।

एक्टर गौरव देवासी ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, बताया हर हिंदुस्तानी के लिए 'Must Watch

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ सोशल मीडिया पर किया गया एक कमेंट है। बताया जा रहा है कि छोटू सिंह रावणा ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी से जुड़ी एक पोस्ट पर कुछ आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर युवा विधायक को यह बात रास नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने सीधे गायक को कॉल लगा दिया। रावणा ने अपनी वीडियो में यह भी कहा कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

दूसरी तरफ, जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, रविंद्र सिंह भाटी के समर्थक भी गायक के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। भाटी के समर्थकों ने रावणा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर वास्तव में ऐसी कोई धमकी दी गई है, तो उन्हें तुरंत कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करनी चाहिए। समर्थक इसे विधायक की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाने और सस्ती पब्लिसिटी पाने का एक स्टंट करार दे रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर विधायक भाटी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0