राजस्थान: अशोक गहलौत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा— राहुल गांधी की यात्रा से घबराकर नए कानून ला रहे हैं
गहलोत ने मणिपुर हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय मणिपुर नहीं गए, जबकि राहुल गांधी वहां पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है और पार्टी अगर एकजुट हो जाए तो देश मजबूत होगा। गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर नई नकारात्मक सोच के तहत कानून जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर पद से हटाने का काम कर रही है।
गहलोत ने मणिपुर हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय मणिपुर नहीं गए, जबकि राहुल गांधी वहां पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सवाल उठाए और अमित शाह के स्वास्थ्य संबंधी दावों को केवल बदनामी से बचने की कोशिश बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0