FIFA World Cup 2022 Portugal vs Ghana: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागा पहला गोल, पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया
रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल 65वें मिनट में किया। वहीं दूसरा गोल घाना के कप्तान आंद्रे एयू ने किया। जबकि तीसरा गोल 78वें मिनट में पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडिस ने तथा पुर्तगाल के ही राफेल लिआओ ने 80वें मिनट में चौथा गोल दागा। वहीं पांचवा गोल घाना के ओसमन बुकारी ने किया।

कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए घाना को हराया जिसमें पुर्तगाल की तरफ से पहला गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया जिसके साथ रोनाल्डो पांच फीफा वर्ल्ड कप सीजन में गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
मुकाबले में किए गए गोल
रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल 65वें मिनट में किया। वहीं दूसरा गोल घाना के कप्तान आंद्रे एयू ने किया। जबकि
तीसरा गोल 78वें मिनट में पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडिस ने तथा पुर्तगाल के ही राफेल लिआओ ने 80वें मिनट में चौथा गोल दागा। वहीं पांचवा गोल घाना के ओसमन बुकारी ने किया।
टीम रैंकिंग्स
बात अगर फीफा वर्ल्ड रैंकिंग की करें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल 9वें स्थान पर है जबकि घाना 61वें नंबर पर आकर टिक गया है।
पुर्तगाल बनाम घाना की मुख्य बातें
बात अगर पहले हाफ की करें तो दोनों ओर से कोई गोल नहीं हुआ और पहला हाफ बराबरी पर था मगर सेकंड हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक गोल दागा और पुर्तगाल के ही ब्रूनो फर्नांडिस और राफेल लियाओ ने भी एक एक गोल दागा।