The Legend Movie online: देखिए डायबिटीज का इलाज खोजते एक वैज्ञानिक की कहानी

The Legend Movie watch online: द लिजेंड एक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी है जो विश्व में काफी प्रसिद्ध है और वह मधुमेह (diabetes) बीमारी के इलाज की खोज कर रहा है।

July 29, 2022 - 04:26
July 31, 2022 - 09:38
 0
The Legend Movie online: देखिए डायबिटीज का इलाज खोजते एक वैज्ञानिक की कहानी
The Legend Movie Review

The Legend Movie Review: द लिजेंड एक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी है जो विश्व में काफी प्रसिद्ध है और वह मधुमेह (diabetes) बीमारी के इलाज की खोज कर रहा है। लेकिन क्या वह अपने काम में सफल हो सकता है | यह एक ऐसी फिल्म है जो अपने गैरबराबरी के रहस्यो को खोलती है, और हमे एक सवाल के साथ छोड़ देती है।

डॉ सरवनन जिसने एंटी बायोटिक्स के क्षेत्र मे बहुत सफलता हासिल की है। जो अपने गाँव को चुनता है ताकि वह अपने लोगों के लिए काम कर सके और उसकी शिक्षा उसके गाँव वालो के काम आये। अपने मित्र की मृत्यु होने के बाद वह इस बीमारी का इलाज खोजने का निर्णय लेता है। लेकिन इस कहानी के विलेन जो फार्मा माफिया है उनके लिए यह अच्छी खबर नही है क्योकि उसे सरवन के एंटी बायोटिक परीक्षण के पहले शोध से काफी नुकसान हो चुका है।

इस लिए वह सरवनन के शोध को नुकसान पहुँचने का फैसला करता है। क्या वैज्ञानिक अपने प्रयासो मे सफल हो पायेगा और उसका शोध पुरा हो पायेगा? इस फिल्म मे मुख्य भूमिका मे अरुल सरवनन और उर्वशी रौतेला है। इस फिल्म मे अन्य महत्वपूर्ण भूमिका मे विवेक, सुमन और नासर भी है। हैरिस जयराज द्वारा फिल्म मे संगीत दिया गया है। फिल्म की मुख्य भूमिका तीस करोड़ रुपए का बजट है। तमिल उधोग की एक बड़ी कास्ट भी है जो फिल्म मे अलग अलग तरह की भूमिका निभा रही है।

यह फिल्म बड़े पैमाने पर दक्षिण उधोगों के बड़े स्टार फिल्मो की तरह बनाई गयी है। और देश भर मे कई भाषाओं मे यह रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म के निकृष्ट निर्देशन और लेखन के लिए आलोचना की जा रही है। फिल्म की रिव्यू के अनुसार निर्माताओं ने अनावश्यक गीतों और करतब को रजनीकांत की फिल्मो की तरह दिखाने के लिए व्यर्थ पैसे खर्च किये है। हालांकि आप बिना किसी आशा के चलते है तो फिल्म को स्ट्रेस बस्टर कहते है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.