Rajasthan News: रणथंभौर में बाघों की संख्या में फिर इजाफा: बाघिन टी-111 ‘शक्ति’ ने दो शावकों को दिया जन्म
Rajasthan News: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक और खुशी की खबर सामने आई है। यहां बाघिन टी-111, जिसे ‘शक्ति’ के

Rajasthan News: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक और खुशी की खबर सामने आई है। यहां बाघिन टी-111, जिसे ‘शक्ति’ के नाम से जाना जाता है, ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इससे वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षण से जुड़े अधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

वन विभाग के अनुसार, शक्ति बाघिन को रणथंभौर के जोन नंबर 4 और कुण्डेरा रेंज के जंगलों में अपने दो शावकों के साथ देखा गया। फिलहाल विभाग की टीम उसकी सतत निगरानी कर रही है। इससे पहले रविवार सुबह शक्ति को जामुनदेह क्षेत्र के पास शावकों के साथ देखा गया, और कैमरे में इनकी एक धुंधली तस्वीर भी कैद हुई।
संभावना और भी शावकों की
वनकर्मियों ने बताया कि आसपास की झाड़ियों के चलते बाघिन की स्पष्ट झलक नहीं मिल पाई, लेकिन उसकी गर्जना साफ सुनी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि शक्ति ने दो से अधिक शावकों को जन्म दिया हो सकता है और उनकी पुष्टि आने वाले दिनों में हो सकती है।
दूसरी बार बनी मां
करीब 7 साल की शक्ति इससे पहले वर्ष 2021 में चार शावकों को जन्म दे चुकी है। वह रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन ‘कृष्णा’ (टी-19) की अंतिम संतान है। शक्ति का यह वंश रणथंभौर की बाघ संरक्षण गाथा में बेहद अहम माना जाता है।
रणथंभौर में इस साल अब तक 7 शावकों का जन्म
वर्ष 2025 रणथंभौर के लिए अब तक बेहद सकारात्मक रहा है। इस साल बाघिन टी-2313 ने 2, बाघिन सुल्ताना ने 3 और अब शक्ति ने 2 शावकों को जन्म दिया है। कुल मिलाकर अब तक 7 नये शावक रणथंभौर के जंगलों में जन्म ले चुके हैं, जो बाघों के संरक्षण और पुनरुत्पादन के लिहाज़ से एक बड़ी उपलब्धि है।
पढ़ें ये खबरें
- डॉक्टर को समझाइश देना पड़ा महंगा: आपत्तिजनक स्थिति में टोकने पर प्रेमी युगल ने की मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया घायल
- हिरण्य पर्वत को मिलेगा नया जीवन, आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में हासिल करेगा नई पहचान
- स्वास्थ्य से खिलवाड़! रेलवे स्टेशन से ढाई क्विंटल नकली पनीर जब्त, पार्सल की आड़ में की जा रही थी सप्लाई
- ‘PDA के सामने BJP टिक नहीं पाएगी’, अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- इतिहास आगे न बढ़ने दे, उसे इतिहास ही रहने दें
- UP कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भड़के VD शर्मा: कहा- सरकार क्या कर रही क्या नहीं ये अजय राय बताएंगे? सिंधु जल समझौते पर रोक को बताया था गलत