बेंगलुरु में धर्म पूछकर महिला मित्र के साथ जा रहे बैंक कर्मचारी से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के डेयरी सर्किल इलाके में शुक्रवार को हुए गैर समुदाय के लोगों पर उत्पीड़न में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

September 20, 2021 - 19:48
December 10, 2021 - 08:54
 0
बेंगलुरु में धर्म पूछकर महिला मित्र के साथ जा रहे बैंक कर्मचारी से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के डेयरी सर्किल इलाके में शुक्रवार को हुए गैर समुदाय के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया था कि कुछ लोगों ने बाइक पर सवार पुरुष और उसकी महिला साथी को जाते हुए रोका, बुर्का पहने महिला को गैर-मुस्लिम के साथ सफर करने के लिए अपशब्द कहा और पुरुष के साथ मारपीट भी की। 


वीडियो में दिखाई दी हकीकत:

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी एक निजी बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों को गाली देते हुए और धमकाते हुए रोकते हैं। महिला उनको समझाने की कोशिश भी कर रही हैं पर वे मानने को तैयार नहीं हैं बल्कि हेलमेट पहने हुए पुरुष को मारने लग जाते हैं। महिला की ओर मुड़कर हमलावर उर्दू में पूछता है, "तुम्हारा नाम क्या है? क्या आपको शर्म नहीं आती? क्या आप नहीं जानतीं कि हम किस तरह के समय में रह रहे हैं? आप कुत्तों और बिल्लियों की तरह क्यों व्यवहार करती हैं?"
मामला यहीं खत्म नहीं होता है इसके बाद हमलावर महिला से उसके पति को फोन करने के लिए मजबूर करते हैं और पति से महिला को गैर मुस्लिम के साथ सफर करने की इजाजत देने का कारण पूछते हैं। इसके बाद हमलावरों ने महिला को उसके सहयोगी की बाइक से उतरने और ऑटो रिक्शा में घर जाने के लिए मजबूर किया।

12 घंटे के अंदर हुए आरोपी गिरफ्तार:

कथित तौर पर खुद हमलावरों ने घटना का वीडियो शूट किया था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में कन्नड़ में लिखा "नेशनल डिफेंस फोर्स" का वॉटरमार्क था। वीडियो के आधार पर एसजी पाल्या पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त श्रीनाथ महादेव जोशी ने कहा, "हमनें तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।" कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बिना देर किए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सराहना की।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.