जल्द ही शादी के बंधन में नज़र आएंगे आलिया और रणबीर, जानिए कहाँ होगी शादी और कौन कौन होगा शादी में शामिल

आलिया और रणवीर की शादी को लेकर उनके चाहने वालों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उनकी शादी को लेकर अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। आईए जानते हैं कि उनके चाहने वालों के लिए यह शादी कितनी खास रहने वाली है ?

April 11, 2022 - 21:37
April 12, 2022 - 01:10
 0
 जल्द ही शादी के बंधन में नज़र आएंगे आलिया और रणबीर, जानिए कहाँ होगी शादी और कौन कौन होगा शादी में शामिल
आलिया और रणबीर -फोटो : Social Media

बॉलीवुड जगत में विक्की और कटरीना की शादी के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच  रणबीर और आलिया के चाहने वालों में दोनों की शादी को लेकर जोर शोर से चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई आलिया को रणबीर की दुल्हन बनते देखने के लिए बेकरार है। जल्द ही दोनों शादी कपल उनके फैंस के लिए  बेहद खास और यादगार पलों को उनके सामने लाने वाले हैं।

बांद्रा के वास्तु घर में होगी दोनों की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी उनके ब्रांदा वाले घर वास्तु में होगी। दोनों ने बिल्डिंग में एक बैंक्वेट हॉल भी बुक करा लिया है, जो फिलहाल शादी के लिए सजाया जा रहा है।

आरके स्टूडियो में होगा मेहंदी और संगीत का फंक्शन

रणबीर और आलिया की शादी से पहले उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स भी होने वाले हैं। आलिया और रणबीर की शादी से पहले उनके मेहंदी और संगीत का फंक्शन आरके स्टूडियो में होगा। एक जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल को मेहंदी का फंक्शन होगा और 14 अप्रैल को संगीत और हल्दी की रस्म की जाएगी और 14 अप्रैल को दिन में हल्दी होगी और शाम में संगीत का कार्यक्रम रहेगा।

सजाया गया आरके स्टूडियो

फंक्शन से पहले ही आरके स्टूडियो को सजाया जा चुका है। स्टूडियो पर एक्स्ट्रा सिक्यॉरिटी के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टूडियो के अंदर बिना परमिशन के किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।

शादी अटेंड करेंगे कुल 28 लोग

आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने  बातचीत में शादी से जुड़े खास पहलू साझा किए। उन्होंने बताया कि सिर्फ 28 मेहमान ही शादी अटेंड करेंगे और वो सभी परिवार के सदस्य होंगे। जिसके बाद यह सब चेंबूर तक बस में जाएंगे। जिसको लेकर सिक्यॉरिटी के पुख्ता खास इंतजाम किए गए हैं।

आलिया महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी है

राहुल भट्ट किरण भट्ट और महेश भट्ट के बेटे हैं जबकि पूजा भट्ट राहुल की बड़ी बहन हैं। आलिया महेश भट्ट और उनकी सेकेंड वाइफ सोनी राजदान की बेटी हैं। सभी लोग आपस में काफी घुले मिले मिज़ाज़ के साथ रहते हैं। राहुल भी अपनी बहन आलिया की शादी के लिए सुपर एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

Amit kumar TRAINEE JOURNALIST@IIMC DELHI