Commonwealth Games: बर्मिंघम में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को मिला स्थान

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सबसे पहले 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन से शुरू हुआ जहाँ, भारत 18वीं बार राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनेगा। यह आयोजन हर 4 साल में होता है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अब तक कुल 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं।

July 28, 2022 - 22:30
July 30, 2022 - 07:23
 0
Commonwealth Games: बर्मिंघम में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज, राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को मिला स्थान
Commonwealth Games

Commonwealth Games: बर्मिंघम में आज (28 जुलाई) से राष्ट्रमंडल खेलों ( Commonwealth Games 2022 ) का आयोजन किया जा रहा है जो कि 8 अगस्त तक चलेगा। इस बार दो सौ से अधिक भारतीय खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं, ट्रिपल जम्प में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली ऐश्वर्या बाबू और भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा डोप टेस्ट में फेल होने के कारण इस खेल में अपनी जगह बना पाने में नाकामयाब रहें। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं को 136 स्वर्ण पदक वहीं पुरुषों को 134 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सबसे पहले 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन से शुरू हुआ जहाँ, भारत 18वीं बार राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनेगा। यह आयोजन हर 4 साल में होता है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अब तक कुल 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं।

2018 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इससे पहले 2018 में अमेरिका में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 26 स्वर्ण पदक के साथ कांस्य और रजत पदक को मिला कर कुल 66 पदक अपने नाम किए।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजावाहक होंगी पीवी सिंधु

भारतीय दल की ध्वजावाहक के रूप में शिर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को बनाया गया है वहीं दूसरे ध्वजावाहक के रूप में पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम दूसरे ध्वजावाहक के रूप में जोड़ा गया है बता दें कि आयोजकों ने सूचित करते हुए बताया कि प्रत्येक देश को एक महिला और एक पुरुष ध्वजावाहक उतारना अनिवार्य है।

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार होगा महिला क्रिकेट का आयोजन

इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट का भी आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब अलग अलग देश की महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दमखम दिखाएंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर करेंगी।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.