Sidhu Moose Wala: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की मूसेवाला के परिवार से मुलाकात,पंजाब सरकार को जमकर घेरा

Sidhu Moose Wala:मूसेवाला के परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार की खिंचाई की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसका वर्णन करना मुश्किल है..उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है, और हम ऐसा करेंगे।

June 8, 2022 - 05:07
June 9, 2022 - 03:57
 0
Sidhu Moose Wala: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की मूसेवाला के परिवार से मुलाकात,पंजाब सरकार को जमकर घेरा
Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दिवंगत गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से पंजाब के मनसा जिले के मूसा गांव में उनके आवास पर मिले। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई नेता थे। राहुल गांधी सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट उतरने के बाद वहां से सीधे गायक के पैतृक गांव मूसा पहुंचे और उनके परिवार के साथ करीब 50 मिनट बिताए।

एएनआई की रिर्पोट के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे से पहले मूसेवाला के घर के बाहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पिछले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने मूसेवाला के पिता से मुलाकात की, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पिछले शुक्रवार को परिवार से मिलने आए थे।

आप सरकार पर साधा निशाना

मूसेवाला के परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार की खिंचाई की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसका वर्णन करना मुश्किल है..उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है, और हम ऐसा करेंगे।

राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पंजाब में शांति बनाए रखना आप सरकार की क्षमता से बाहर है।"

राहुल गांधी की पंजाब यात्रा कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करीब एक महीने पहले उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर चेतावनी जारी की थी। मूसेवाला की हत्या जो उनकी सुरक्षा कम करने के एक दिन बाद हुई ने पंजाब सरकार पर निशाना साधने का कांग्रेस को अच्छा मौका दिया। कांग्रेस लगातार सिक्युरिटी कम करने के आम आदमी के इस कदम पर मान की आलोचना कर रही है, जिसे "वीआईपी संस्कृति" के खिलाफ कार्रवाई के रूप में लेबल किया गया था।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने मानसा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। 29 मई को हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब हत्या हुई तब राहुल गांधी विदेश में थे और उन्होंने तब ट्वीट करके इस पर दुख जताया था। पंजाब पुलिस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.