डेंगू बुखार को न करे नजरअंदाज यह हो सकता है जानलेवा

डेंगू बुखार डेंगू वायरस से संक्रमित होने से होता है। यह एडीज नाम की मादा मच्छर के काटने से होता है। डेंगू एक घातक बीमारी है जो हर साल मानसून में शुरु होकर लंबे समय तक अपना प्रभाव बनाए रखती है। ऐसे में जानिए कौनसे लक्षणों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है।

Oct 28, 2021 - 19:44
December 10, 2021 - 13:04
 0
डेंगू बुखार को न करे नजरअंदाज  यह हो सकता है जानलेवा
Image Source: hindustantimes.com

महामारी के इस दौर में डेंगू ने भी अपने प्रकोप से कई लोगो को प्रभावित करने से पीछे नही रहा है। डेंगू के मामले में साल 2021 सबसे आगे दिख रहा है। डेंगू का संक्रमण एडीज नाम की मादा मच्छर के काटने से होता है।

डेंगू का पल -2 बदलता घातक स्वरूप: ( severe dengue)

डेंगू संक्रमण के स्ट्रेन को चार अलग स्ट्रेन में विभाजित कर दिया है। इन्हें सीरोटाईप कहते हैं, ये चारो ही स्ट्रेन शरीर में अलग-अलग तरह की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। स्ट्रेन के हर प्रतिरूप के साथ डेंगू और अधिक घातक रुप भी ले लेता है।( DHF) डेंगू हेमरेजिक फीवर, ( Dss) डेंगू शॉक सिंड्रोम डेंगू के घातक रुप हैं।

हालांकि यह काफी कम लोगों में देखने को मिलता है। गंभीर डेंगू किसी को भी हो सकता है 

WHO के अनुसार शुरुआती दौर में ही लक्षणों को पहचानकर उनका ईलाज करना चाहिए।

डेंगू के लक्षण: डेंगू अपने शुरुआती स्टेज पर कई लक्षण दिखाता हैं जैसे; बुखार , सिर दर्द ,आँखो में जलन,थकान, उल्टी, दस्त, शरीर टूटना ,भूख न लगना। अमूमन यह लक्षण 3 से हफ्ते भर तक दिख सकते हैं।
इन लक्षणों की अनदेखी से डेंगू धीरे-धीरे घातकता का रुप धारण करने लगता है। इसमें पेशाब से खून आना, नाक से खून बहना, भूख बंद हो जाना जैसे तीव्र और घातक लक्षण दिखाए पड़ते हैं। यह बड़ा कारण है कि प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरने लगते हैं।

जब डेंगू बदले अपना रूप:

यदि आप गंभीर डेंगू की गिरफ्त में है तो इसमें शरीर में ब्लीडिंग स्पॉट हो जाते है। जिससे दिल, लीवर और मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मरीज की हालत निरंतर बिगड़ती है। ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने व घटने से शरीर अचेत पड़ जाता है। 

कैसा होगा घातक डेंगू का ईलाज:

गंभीर डेंगू का संपूर्ण इलाज संभव नहीं है इसमें मरीज सीधे icu में पहुंचता है।
यहाँ उसके टैस्ट और थेरेपी शुरु की जाती है। वहीं इलाज में देरी होने पर मृत्यु भी हो सकती है।

हल्के लक्षणों का कैसे करें इलाज:

यदि आप डेंगू के हल्के लक्षणों से ग्रस्त हैं तो खूब आराम करिए और अपना खूब ख्याल रखिए। खूब पानी पीना, फलों का सेवन तथा डॉक्टर की सलाह ऐसे हाल में ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

Priya Anand jha I am writer,poet,blogger & currently working with lookdoot For more new updates & interesting news follow me Stay tuned