Birthday Special Sajid Khan: फ़िल्म निर्माता साजिद खान हुए 51 साल के, यौन शोषण के विवादों के चलते रहे हैं विवादों में

Birthday Special Sajid Khan: साजिद खान बचपन से पढ़ने-लिखने में बहुत अच्छे नहीं थे तथा 10वीं कक्षा में 3 बार फेल हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह 12वीं कक्षा पास की तथा मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने ने अपनी स्नातक की पढ़ाई की। 

Nov 23, 2022 - 07:11
Nov 24, 2022 - 08:34
 0
Birthday Special Sajid Khan: फ़िल्म निर्माता साजिद खान हुए 51 साल के, यौन शोषण के विवादों के चलते रहे हैं विवादों में
Sajid Khan

साजिद खान(Sajid Khan) भारतीय सिनेमा जगत के फ़िल्म निर्माता, टेलीविजन होस्ट एक्टर है तथा फ़िल्म निर्देशक फराह खान के भाई भी हैं। आज साजिद खान अपना 51वां जन्मदिवस मना रहे हैं तथा इनका जन्म 23 नवम्बर 1971 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

साजिद खान के पिता कामरान खान जो अपने ज़माने में अच्छे फ़िल्म मेकर थे परंतु कुछ बुरी आदतों की वजह से वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे  हैं। वहीं, इनकी बहन फराह खान एक अच्छी कोरियोग्राफर भी है। 

साजिद खान बचपन से पढ़ने-लिखने में बहुत अच्छे नहीं थे तथा 10वीं कक्षा में 3 बार फेल हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह 12वीं कक्षा पास की तथा मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने ने अपनी स्नातक की पढ़ाई की। 

साजिद खान ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2006 में ‘डरना जरूरी है' फ़िल्म से की थी। साजिद खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिनमें हे बेबी, हाउसफूल, हाउसफूल 2, हिम्मतवाला और हमशक्ल जैसी फिल्में शामिल हैं। यह भी कहा जाता है कि साजिद सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) के बहुत करीबी हैं।

बता दें कि साजिद खान(Sajid Khan) कई बार विवादों में भी रहते हैं। उन पर कई बार अभिनेत्रियों, मॉडलो आदि के यौन शोषण के आरोप भी लगे हैं, हालांकि आज तक ये आरोप सिद्ध नहीं हो पाए हैं। वहीं इन दिनों साजिद खान बिगबॉस रिएलिटी शो के घर के अंदर हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.