IIFA Awards 2022:इस साल होने वाले IIFA की डेट हुई पोस्टपोन, यूएई के राष्ट्रपति के निधन के बाद लिया गया है ये बड़ा फैसला

IIFA Awards: इस साल होने वाले IIFA को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इस साल जो IIFA दुबई में होने वाला था, वह अब पोस्टपोन कर दिया गया है। ऐसा करने के पीछे की वज़ह यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का आकस्मिक निधन है।

May 18, 2022 - 02:24
May 18, 2022 - 05:39
 0
IIFA Awards 2022:इस साल होने वाले IIFA की डेट हुई पोस्टपोन, यूएई के राष्ट्रपति के निधन के बाद लिया गया है ये बड़ा फैसला
IIFA Awards 2022 -Photo : Social Media

IIFA Awards 2022: इस साल होने वाले IIFA की डेट पोस्टपोन हो गई है। IIFA की डेट पोस्टपोन होने के पीछे की मुख्य वज़ह यूएई के राष्ट्रपति ( शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ) का निधन होना है। दरअसल, इस साल जो IIFA दुबई में होने वाला था,वह फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

क्या है आईफा अवार्ड (IIFA Awards) 2022?

बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैन्स में हर साल हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े अवॉर्ड शोज IIFA को लेकर बहुत ही उत्सुकता और जोश देखने को मिलता है। वहीं, इसी बीच इस साल होने वाले IIFA को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इस साल जो IIFA दुबई में होने वाला था, वह अब पोस्टपोन कर दिया गया है। ऐसा करने के पीछे की वज़ह यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का आकस्मिक निधन है।

यूएई के राष्ट्रपति की मौत की वजह से लिया गया यह बड़ा फैसला

आईफा को पोस्टपोन करने का मुख्य कारण यूएई ( संयुक्त अरब अमीरात ) के राष्ट्रपति 'शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान' का आकस्मिक निधन है और इसी वजह से यह बड़ा फैसला लिया गया है। वहीं दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह अवार्ड शो 14 जुलाई, 15 जुलाई और 16 जुलाई को अबू धाबी में होगा। हालाँकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

IIFA के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया शोक प्रकट

 यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर IIFA के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी शोक व्यक्त किया गया है। इस पोस्ट में 'शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान' की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया था कि "संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन की दुखद खबर के साथ, हम उनके परिवार और संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ अपनी गहरी संवेदना साझा करते हैं। भगवान उन पर दया करें और उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।"

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.