Nude Photo Shoot Ranveer Singh: न्यूड फोटोशूट के चलते विवादों में रणवीर सिंह, लोगों को रास नहीं आ रही रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें

Nude Photo Shoot: रणवीर सिंह ने एक पेपर मैगज़ीन के लिए न्यूड फ़ोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जिसके बाद तस्वीरें आग की तरह फैल गई। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीर पर लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और काफी ट्रोल हुए।

July 28, 2022 - 17:03
July 29, 2022 - 00:30
 0
Nude Photo Shoot Ranveer Singh: न्यूड फोटोशूट के चलते विवादों में रणवीर सिंह, लोगों को रास नहीं आ रही रणवीर सिंह की  न्यूड तस्वीरें
Ranveer Singh Nude Photo

Ranveer Singh: न्यूड फ़ोटो सूट ( Nude Photoshoot ) के चलते विवादों में घिरे रणवीर सिंह के खिलाफ मुम्बई के चेम्बूर थाने में FIR दर्ज किया गया है। रणवीर सिंह पर आरोप है कि उनके इस कृत्य की वजह से महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। रणवीर सिंह पर आईपीसी (Indian penal code IPC) की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री) व  509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द कहना, इशारे करना या किसी कृत्य को अंजाम देना) साथ ही इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ( IT act ) एक्ट की धारा 67(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले ललित टेकचंदानी एक गैर-सरकारी संस्था से ताल्लुक रखते हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ जो धाराएं दर्ज की गई हैं उसके तहत रणवीर सिंह को कम से कम सात साल के लिए जेल की सजा हो सकती है। रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट के कारण लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ऒर आलिया भट्ट, पूनम पांडे, उर्फी जावेद, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के फैंस उनके साथ खड़े नज़र आए।

 

दरअसल रणवीर सिंह ने एक पेपर मैगज़ीन के लिए न्यूड फ़ोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जिसके बाद तस्वीरें आग की तरह फैल गई। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीर पर लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और काफी ट्रोल हुए। रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज  के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार उनका ये फ़ोटोसूट लोगों को रास नही आया।

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में रणवीर सिंह को मानसिक रोगी बता कर किया गया विरोध प्रदर्शन

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया जहाँ प्रदर्शनकारी उन्हें मानसिक रोगी बताते हुए शहर में ‘नेकी की दीवार’ के आगे  एक कचरा बॉक्स में उनकी फोटो चस्पा कर उनके लिए कपड़े इकट्ठा करने लगे साथ ही मानसिक कचरे को दूर करने की बात कही।

 

रणवीर सिंह के पहले भी कई सेलेब्रिटीज़ ने कराए न्यूड फोटो शूट

 

न्यूड फोटोशूट कराने वाले रणवीर सिंह पहले नही हैं। इनसे पहले राहुल खन्ना अपने न्यूड फोटो के चलते सुर्खियों में आए थे। जॉन इब्राहिम, मिलिंद सोनम जैसे तमाम ऐसे कई जाने माने नाम आपके सामने हैं जो कि बिना कपड़ों में पोज देते दिखे थे।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.