Ruchika Kapoor Birthday: बचपन से था रूचिका कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में इंट्रेस्ट, उनके 34वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Ruchika Kapoor: रुचिका का  जन्म साल 1988 में 21 जून को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन और माता होममेकर है, उनके परिवार में उनके अलावा एक बहन और भाई भी है।

June 22, 2022 - 04:15
June 22, 2022 - 04:16
 0
Ruchika Kapoor Birthday: बचपन से था रूचिका कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में इंट्रेस्ट, उनके 34वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
Ruchika Kapoor

प्रोड्यूसर रुचिका कपूर (Ruchika Kapoor) इस साल 34 साल की हो गई है। रुचिका कपूर न सिर्फ प्रोड्यूसर है बल्कि वह एक सफल बिजनेस पर्सन भी है। 

बचपन से था फिल्म इंडस्ट्री में इंट्रेस्ट 

रुचिका का  जन्म साल 1988 में 21 जून को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन और माता होममेकर है, उनके परिवार में उनके अलावा एक बहन और भाई भी है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के जमनादास नरसी स्कूल से की, उनके बाद उन्होंने मुंबई के है हिंद कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री हासिल की। उन्हें बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री मे काफी इंट्रेस्ट था, उन्होंने पढ़ाई के बाद मॉडलिंग शुरू कर दी थी, इसके बाद उन्होंने मार्केटिंग और ब्रैंडिंग इंडस्ट्री में भी काम किया और उसके बाद उन्होंने साल 2010 में जाने माने प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाइस प्रेसिडेंट की कमान संभाली। उन्होंने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जैसे- लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, वीर दी वेडिंग, हाफ गर्लफ्रेंड, मेंटल है क्या, जबरिया जोड़ी, ड्रीम गर्ल।


अपने लव अफेयर से आई चर्चा में

वैसे तो रुचिका और फिल्म इंडस्ट्री का नाता काफी गहरा है, पर उनका काम हमेशा कैमरे के पीछे रहा है, जिसके चलते वह खास चर्चा में बनी पर वह अपने लव अफेयर के चलते काफी चर्चा में आ गई हैं। उनका लव अफेयर टीवी के जाने - माने एक्टर साहिर शेख (Sahir Sheikh) से रहा, वह दोनों आपसी दोस्तों के चलते करीब आए और प्यार में पड़ गए, अपने प्यार के कुछ साल बाद दोनों ने साल 2020 में परंपरागत तरीके से शादी कर ली। बता दें कि दोनों को शादी से एक बेटी भी हुई, जिसका नाम अनन्या है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रुचिका कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर बॉलीवुड फिल्म एक विलेन रिटर्स और दो बारा में काम करने वाली है, इसके अलावा वह एक साउथ फिल्म यू - टर्न में भी काम करेंगी।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.