Shakira And Gerard Pique:सिंगर शकीरा 11 साल बाद पार्टनर गेरार्ड पिक से होंगी अलग!! क्या रही वाह आइए जानते है?

Shakira:पॉपस्टार शकीरा और फुटबॉलर पिक के प्यार के सफर की शुरुआत 2010 साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड के दौरान हुई थी, दोनों की मुलाकात FIFA 2010 के ऑफिशियल सॉन्ग वाका - वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) के म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई थी।

June 6, 2022 - 05:03
June 6, 2022 - 16:42
 0
Shakira And Gerard Pique:सिंगर शकीरा 11 साल बाद पार्टनर गेरार्ड पिक से होंगी अलग!! क्या रही वाह आइए जानते है?
Shakira And Gerard Pique

मशहूर पॉप सिंगर शकीरा और सोकर प्लेयर जेरार्ड पिक हॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक थे, दोनो की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं लेकिन अब दोनों ने ही अपने अलग होने की घोषणा कर अपने फैंस को चौका दिया है। बता दें कि दोनों पिछले 11 सालों से साथ थे। इस घोषणा के बहुत समय पहले से ही दोनों के बीच की दूरियों और अलग होने की चर्चा जोरों पर थी। आइए जानते हैं कि क्या रही वजह।

क्या कहा घोषणा में

सूत्रों के अनुसार इन दोनों ने कहा कि - “ हम इस बात को कन्फर्म करते हैं कि हम अलग हो गए हैं, हमारे बच्चों के लिए, जो कि हमारी एटमोस्ट प्रायोरिटी है, हम चाहते हैं कि आप हमारी प्राइविसी का सम्मान करें। समझने के लिए शुक्रिया। ”

क्या रही अलग होने की वजह

पॉपस्टार शकीरा और पिक काफी समय से अलग रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार शकीरा ने कुछ समय पहले पिक को किसी दूसरी औरत के साथ देखा था जिसके चलते यह ब्रेकअप हुआ है।

यहां से शुरू हुआ था दोनो के प्यार का सफर

पॉपस्टार शकीरा और फुटबॉलर पिक के प्यार के सफर की शुरुआत 2010 साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड के दौरान हुई थी, दोनों की मुलाकात FIFA 2010 के ऑफिशियल सॉन्ग वाका - वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) के म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई थी। तभी से 2011 से दोनों एक साथ रह रहे थे और इनकी जोड़ी को भी फैंस ने खूब सराहा। बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम मिलान और साशा है। शकीरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जेरार्ड को नहीं जानती थी। जेरार्ड के मुताबिक, उन्होंने शकीरा को मैसेज किया था जिसके बाद से ही दोनों की बातचीत शुरू हुई थी।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.