HOBOSE Class 12th Result 2024 : हिमाचल बोर्ड ने किया कक्षा 12 का रिज़ल्ट घोषित, hpbose.org: पर जाकर करें चेक

12 वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार अब खत्म हो गया है, परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org: पर चेक किए जा सकते हैं।

April 29, 2024 - 17:26
April 29, 2024 - 17:43
 0
HOBOSE Class 12th Result 2024 : हिमाचल बोर्ड ने किया कक्षा 12 का रिज़ल्ट घोषित, hpbose.org: पर जाकर करें चेक
HOBOSE 12th Class RESULTS

HOBOSE Result 2024: हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे विद्यार्थियों का साल 2024 का रिज़ल्ट आज घोषित कर दिया है। बता दें कि जिन विद्यार्थियों ने 1 मार्च से 28 मार्च के बीच परीक्षाएं दी थीं वो अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं। वहीं कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों की बात करें तो इस बार पिछले साल की तुलना में कम यानि 73.76% विद्यार्थी पास हुए हैं जो आंकड़ा पिछले साल 79.74% था। 

बता दें कि साल 2024 में 73,760 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक अपनी 12वीं कक्षा पास कर ली है। 

हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा ने बताया कि कुल 85,777 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 63,092 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं यह परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अनुसार आज तक का सबसे जल्दी जारी किया गया परिणाम है।

Direct link to check the HPBoSE Class 12th result 2024

ऐसे करें अपना HPBOSE Class 12th का परिणाम चेक 

Step 1: HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: रिज़ल्ट सेक्शन में जाकर Class 12 Result 2024 पर क्लिक करें।

Step 3: अपना रॉल नंबर या अन्य जानकारियां प्रविष्ट करें।

Step 4: सबमिट पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें। 

Step 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आप यहां से अपना परिणाम डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.