Sonam Kapoor Baby Shower: लंदन में हुई सोनम कपूर की गोदभराई,चेहरे पर दिखा मम्मी बनने का ग्लो

Baby Shower:प्रेगनेंसी के बाद सोनम लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी उनकी गोदभराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लंदन में हुए गोदभराई की रस्म में सोनम ने पिंक कलर का गाउन पहना है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और काफ़ी खुश नज़र आ रही हैं।

June 17, 2022 - 10:53
June 18, 2022 - 03:55
 0
Sonam Kapoor Baby Shower: लंदन में हुई सोनम कपूर की गोदभराई,चेहरे पर दिखा मम्मी बनने का ग्लो
Sonam Kapoor: twitter

सोनम कपूर(Sonam Kapoor) के बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि इस फंक्शन का फोटो देखकर ये बिलकुल किसी सपने जैसा लग रहा है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने 2018 में बिजनेसमैन आंनद आहूजा से शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद अब सोनम कपूर मम्मी बनने का सुख लेने जा रहीं हैं। सोनम ने यह अनॉउंसमेंट बेबी बंप प्लांट करते हुए एक तस्वीर के साथ की थी, जिसके बाद से सोनम लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

चेहरे पर दिखा मम्मी बनने का ग्लो

प्रेगनेंसी के बाद सोनम लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी उनकी गोदभराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लंदन में हुए गोदभराई की रस्म में सोनम ने पिंक कलर का गाउन पहना है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और काफ़ी खुश नज़र आ रही हैं। सोनम की बहन रिया ने भी सोशल मीडिया पर गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों बहनों ने साथ में डांस करते हुए वीडियो भी साझा किया है। वहीं बेबी शॉवर का आयोजन गार्डन में किया गया था जिसमें घर वाले और कुछ फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इस फंक्शन में लियो कल्याण नाम के एक कलाकार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जो अब वायरल हो रही हैं।

दूसरी ओर सोनम का एक वीडियो भी इस दौरान काफ़ी वायरल हो रहा है जिसमें वो मसकली गाने पर आनंदित होती नजर आ रही हैं। सोनम और उनकी बहन रिया ने गोदभराई के साज सजावट के बारे में तस्वीरों और वीडियो के जरिए भी बताया था जो काफी आकर्षक था। इसमें साज सज्जा, फूल ,केक टेबल क्लॉथ जिस पर सोनम का नाम लिखा है को साफ साफ देखा जा सकता है। वहीं सोनम ने बेबी बंप दिखाते हुए भी तस्वीर सांझा की है, तस्वीर के कैप्शन में सोनम ने लिखा “चार हाथ, जो आपकी सबसे अच्छी देखभाल करेगा, दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे एक परिवार जो आपको प्यार और समर्थन देगा। हम आपके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।“

बता दें कि सोनम ने पहले भी बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट कराया था और अपनी फोटोज़। सोनम फैंस के साथ शेयर भी कर चुकी हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.