मुंबई में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर: मुंबई मेयर

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पास आते त्योहारी सीजन के बीच ही यह बेहद चिंता वाली खबर है।

September 7, 2021 - 18:23
December 9, 2021 - 11:08
 0
मुंबई में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर: मुंबई मेयर
Mumbai Mayor @ANI

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पास आते त्योहारी सीजन के बीच ही यह बेहद चिंता वाली खबर है। मुंबई नगर निगम ने चेतावनी दी है कि मुंबई के लिए अगले 15 दिन बेहद अहम होने वाले हैं। मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी भव्य रुप से मनाया जाता है। अगर त्योहारों में सावधानी नहीं बरती गई तो मुंबई में कोरोना फिर घातक रुप ले सकता है।


मुंबई में अगस्त के मुकाबले सिर्फ सितंबर के छह दिनों में ही कोरोना के मामलों में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक दम से बढ़ते इन मामलों पर ही मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि “कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है”। त्योहारों के आने के चलते मुंबई मेयर ने लोगों से घरों में ही त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंडलों से कहा गया है कि सिर्फ 10 लोगों को ही शिफ्ट में काम करने की इजाजत दें।


मुंबई में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी तेजी से उछाल हो रहा है। 1 सितंबर से हर रोज लगभग 400 नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही 6 सितंबर को एक्टिव मामलों की संख्या भी 2700 से बढ़कर 3771 हो गई है।
वहीं बढ़ते कोरोना मामलों के कारण सीएम उध्दव ठाकरे ने भी अपील की है कि धार्मिक आयोजनों और राजनैतिक रैलियों को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि “लोगों का स्वास्थ्य सबसे जरुरी है। त्योहार तो बाद में भी मनाए जा सकते हैं। अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो स्थिति भयानक हो सकती है। सभी को लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि हम तीसरी लहर से बच सकें”। उन्होंने आगे कहा कि “हमें ऐसी परिस्थिति नहीं बनने देनी है जिसके चलते सख्त प्रतिबंध लगाने पड़ें। हम सभी जानते हैं कि दूसरी लहर की शुरुआत कैसे हुई थी”।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.