Armaan Malik Birthday: अरमान मलिक हुए 27 साल के, जानिए अरमान की जिंदगी के बारे में

Armaan Malik turns 27: शुक्रवार को वह अपने 27 वें जन्मदिवस को मनाएंगे। इस बार मलिक ने अपने शुभचिंतकों और चाहने वालों के लिए, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी डाला है। जिसमे वह एक गाने को गा रहे हैं, और कैप्शन में जिक्र करते हुए लिखा है कि " बस आपके लिए मेरा दिल गा रहा है "।

July 22, 2022 - 22:20
July 22, 2022 - 22:25
 0
Armaan Malik Birthday: अरमान मलिक हुए 27 साल के, जानिए अरमान की जिंदगी के बारे में
Armaan Malik

भारत के लोकप्रिय युवा संगीतकार अरमान मलिक(Armaan Malik), जिन्होंने ना सिर्फ गायिकी बल्कि बतौर गीतकार, संगीत निर्देशन, अभिनेता के रूप में अपने अदम्य कलाकारी से सबको लुभाया है। लेकिन दुनिया उनको उनके बेहतरीन गायिकी के लिए जानती है। शुक्रवार को वह अपने 27 वें जन्मदिवस को मनाएंगे। इस बार मलिक ने अपने शुभचिंतकों और चाहने वालों के लिए, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी डाला है। जिसमे वह एक गाने को गा रहे हैं, और कैप्शन में जिक्र करते हुए लिखा है कि " बस आपके लिए मेरा दिल गा रहा है "।

उन्हें ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगु, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल, गुजराती, पंजाबी, उर्दू और मलयालम सहित कई भाषाओं में गायन के लिए जाना जाता है। ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड्स में दो डेब्यू अवार्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के गायक के साथ साथ उन्हें 2015 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक और हैंडसम गायक के लिए भी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता डब्बू मलिक भारतीय संगीत उद्योग में एक संगीतकार हैं, जबकि उनकी माँ ज्योति मलिक जो आंध्र प्रदेश के एक तेलुगु भाषी परिवार से नाता रखती हैं। वहीं वह भारत के लोकप्रिय संगीत निर्देशक अनु मलिक के भतीजे हैं। बता दें कि इनकी दादी बिलकिस, प्रसिद्ध गीतकार हसरत जयपुरी की बहन थीं।

उन्होंने महज़ 4 वर्ष कि उम्र से ही गायन कला कि शिक्षा लेने शुरू कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सा रे गा मा प लिटिल चैम्प में भागीदारी भी निभाई और 8 वें स्थान पर रहे। उन्होंने 10 वर्षों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत को भी सीखा है। 2022 में, मलिक ने अपने नए अंग्रेजी एकल "यू" के लिए अरिस्टा रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने दुनियाभर में जानेमाने संगीतकार ईडी शीरन के साथ भी काम किया है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.