National Mango Day 2022: फलों के राजा आम के हैं अपने ही कुछ अंदाज, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास

National Mango Day:गर्मियों में आम का सेवन काफ़ी किया जाता हैं। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। इस फल के भी कई सारे फायदे हैं।

July 22, 2022 - 21:25
July 22, 2022 - 22:15
 0
National Mango Day 2022: फलों के राजा आम के हैं अपने ही कुछ अंदाज, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास
National Mango Day

वैसे तो आम खाने का कोई एक दिन नहीं होता जब आपका मन आप तब आम का स्वाद ले सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि 1987 से हर साल 22 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय आम उत्सव मनाया जाता है। जिसमें देश भर से 50 से अधिक उत्पादक शामिल होते हैं और इस दिन को खास बनाने के लिए कई पहलुओं पर प्रतियोगिताएं और प्रश्नोत्तरी भी होती हैं।

गर्मियों में आम का सेवन काफ़ी किया जाता हैं। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। इस फल के भी कई सारे फायदे हैं। इस फल में फाइबर अधिक होता है और साथ ही में इसमें फोलेट, बीटा कैरोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, के साथ कैल्शियम, जिंक, और विटामिन ई पाए जाते हैं।

आम के फल की कई किस्में होती हैं जैसे दशहरी, लगड़ा और चौसा आदि शामिल हैं।

आम के फायदे

विटामिन सी से भरपूर

आम में कम कैलोरी के साथ साथ अधिक मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। विटामिन सी का अच्छा सोर्स होने के कारण यह इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाता हैं।

नेचुरल शुगर का स्रोत

ताजे आम में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आम लाभदायक सिद्ध होता है।

त्वचा को निखारता है

आम में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं। ये ओपेन पोर्स को एक्सफोलिएट करता हैं और साथ ही त्वचा के तेल उत्पादन को कम करने में मदद करता हैं।

 

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.