CM Bhupesh Baghel Birthday: भूपेश बघेल के जन्मदिन पर जानिए उनका सफ़र

CM Bhupesh Baghel Birthday: भूपेश बघेल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भारतीय युवा कांग्रेस से की थी। बाद में वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य बने, वे महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यक्रम समन्वयक भी रहे थे।

August 24, 2022 - 00:09
August 24, 2022 - 01:21
 0
CM Bhupesh Baghel Birthday: भूपेश बघेल के जन्मदिन पर जानिए उनका सफ़र
CM Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel:भूपेश बघेल राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और छतीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह पाटन विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चूके हैं। उन्होंन 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भूपेश बघेल का बचपन और परिवार

भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग के एक मनवा - कुर्मी परिवार में हुआ था। वह नंद कुमार बघेल और बिंदेश्वरी बघेल के पुत्र हैं। भूपेश बघेल ने एम.ए तक की पढ़ाई की है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।भूपेश बघेल का विवाह मुक्तेश्वरी बघेल से 3 फरवरी 1982 को हुआ था। बघेल और मुक्तेश्वरी बघेल की के तीन बेटियां और एक बेटा है। भूपेश बघेल अपना राजनीतिक गुरु चंदूलाल चंद्राकर को मानते हैं। भूपेश बघेल ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में चुनाव आयोग को साल 2018 में दिए गए हलफनामे में बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 23 करोड़ 5 लाख 26 हजार 171 रूपये है।

भूपेश बघेल का राजनीतिक सफर

भूपेश बघेल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भारतीय युवा कांग्रेस से की थी। बाद में वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य बने, वे महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यक्रम समन्वयक भी रहे थे। 1993 में पहली बार पाटन विधानसभा सीट से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए और बाद में उसी सीट से पांच बार विधायक भी चुने गए।

साल 1990 से 1994 तक वह जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे तथा वह साल 1993 से लेकर 2001 तक मध्य प्रदेश के हाउसिंग बोर्ड के निदेशक भी रहे। वह अविभाजित मध्य प्रदेश में साल 1993 में दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद नवंबर 2000 में वह छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य बने, और छत्तीसगढ़ शासन के तहत राजस्व पुनर्वास, राहत कार्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बने। वह पाटन विधानसभा सीट से 2003 के राज्य चुनाव में फिर से विधायक बने तथा 2008 के चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। 2009 में रायपुर से संसदीय चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 2013 के चुनाव में फिर से पाटन विधानसभा सीट जीता, और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य समिति के सदस्य बने।

भूपेश बघेल अक्टूबर 2014 से जून 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। इस दौरान उन्होंने राज्य में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अध्यक्षता में ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के रमन सिंह सरकार को हराया था। वहीं भूपेश बघेल 17 दिसंबर 2018 को राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री बने हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.