Chandrayaan 3 Landing on Moon Live: इसरो ने जारी की चाँद की पहली तस्वीर

Chandrayaan 3 Moon Photo: इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की हैं। इसरो का कहना है कि Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है।

August 23, 2023 - 23:20
August 23, 2023 - 23:21
 0
Chandrayaan 3 Landing on Moon Live: इसरो ने जारी की चाँद की पहली तस्वीर
Chandrayaan 3

इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की हैं। इसरो का कहना है कि Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है।
इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग इमेजर कैमरा से लैंडिंग के बाद की जो तस्वीर जारी की है, इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। वहीं इस फोटो में एक लैग और उसके साथ की परछाई भी देखी जा सकती है। बता दें कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर समतल क्षेत्र की फोटो भेजी है। 



चीनी दूतावास ने भी दी बधाई

भारत में चीन के दूतावास ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने के बाद बधाई दी है। बता दें कि चीनी दूतावास ने ट्वीट किया है कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भारत को बधाईहो। 

 

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.