CM अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों को किया आमंत्रित, साथ बैठकर देखेंगे चंद्रयान-3 की लैन्डिंग

Live Chandrayaan-3 landing: मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है, जहां हम चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (लाइव स्ट्रीमिंग) का अवलोकन करेंगे।

August 23, 2023 - 17:53
August 23, 2023 - 17:54
 0
CM अशोक  गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों को किया आमंत्रित, साथ बैठकर देखेंगे चंद्रयान-3 की लैन्डिंग
Ashok Gahlot: Chandrayaan 3

Live broadcast of Chandrayaan-3 landing: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार की शाम को बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है। बता दें कि आमंत्रित करने की वजह चंद्रयान-3 से जुड़ी है। बता दें कि 6 बजे मुख्यमंत्री शोक गहलोत बच्चों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठकर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देखेंगे।

वहीं पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए, मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है, जहां हम चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (लाइव स्ट्रीमिंग) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि हमारे वैज्ञानिकों और इस मिशन में शामिल सभी व्यक्तियों को शुभकामनाएं। यह एक उल्लेखनीय और ऐतिहासिक प्रयास है। सभी लोग शाम 6 बजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लाइव प्रसारण देखने के लिए चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव कवरेज न केवल इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है, बल्कि इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, डीडी नेशनल टीवी पर भी इस घटना की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.