जानिए आज का पंचांग, तत्पश्चात करिए शुभ कार्य

आज 14 अक्टूबर गुरुवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि। गुरुवार का दिन विशेष तौर पर सुख समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान विष्णु तथा मां सरस्वती को समर्पित है।

Oct 14, 2021 - 12:43
December 11, 2021 - 23:55
 0
जानिए आज का पंचांग, तत्पश्चात करिए शुभ कार्य
Image Source - Tentaran.com

आज 14 अक्टूबर गुरुवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि। गुरुवार का दिन विशेष तौर पर सुख समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान विष्णु तथा मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि श्री भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों द्वारा उन्हें मनाने के बेहद ही सरल उपाय भी बतलाए गए हैं। जिन्हें करने से आप श्री हरि की कृपा के पात्र बन सकते हैं। आइए पंचांग द्वारा जानते हैं ग्रहों की चाल तथा शुभ और अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग:

14 अक्टूबर 2021,
नवमी तिथि शाम 6:52 तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 06:21 AM 
सूर्यास्त का समय : 05:52 PM
चंद्रोदय का समय: 02:25 PM
चंद्रास्त का समय : 01:04 AM

नक्षत्र :

उत्तराषाढा – 09:36 AM तक
आज का करण :
बालव – 07:27 AM तक
कौलव – 06:52 PM तक

आज का योग

धृति – 01:46 AM, अक्टूबर 15 तक
आज का वार : गुरुवार
आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष
हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1943 प्लव
विक्रम सम्वत:
2078 आनन्द
गुजराती सम्वत:
2077 परिधावी

चन्द्रमास:

आश्विन – पूर्णिमान्त
आश्विन – अमान्त

शुभ मुहूर्त: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया जाने वाला कार्य आपको सदैव शुभ फल की प्राप्ति कराता है तथा आप सदैव ही वैभवशाली रहते हैं।
अभिजीत मुहूर्त 11:44 AM से 12:30 PM तक रहेगा। अमृत काल 11:01 PM से 12:35 AM, अक्टूबर 15 तक रहेगा। आज कन्या पूजन तथा माता की पूजा अर्चना इन्हीं मुहूर्त में करें। जिससे माता आप पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।
अशुभ काल: अशुभ मुहूर्त मैं किया गया आपका कितना भी शुभ कार्य कभी भी आपको शुभ फल नहीं देता या उसका फल निष्क्रिय हो जाता है। आपको हमेशा विशेष कार्य करते हुए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए अशुभ मुहूर्त पर अच्छे कार्य करने से बचना चाहिए। 
दुर्मुहूर्त 10:12 AM से 10:58 AM, 02:48 PM से 03:34 PM तक रहेग। वर्ज्य मुहूर्त 01:32 PM से 03:07 PM तक रहेगा। राहुकाल 01:33 PM से 03:00 PM रहेगा। गुलिक काल 09:14 AM से 10:40 AM तक रहेगा, वहीं यमगण्ड 06:21 AM से 07:48 AM तक रहेगा।

यह भी पढ़ें:https://www.thelokdoot.com/PM-Modi-to-inaugurate-Kushinagar-International-Airport-in-Uttar-Pradesh