Shrikant Shinde: जानिए एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के जीवन से जुड़ी कुछ खास जानकारियां

Shrikant Shinde Birthday: राजनीति से पहले श्रीकांत ने दो साल तक शिवाजी अस्पताल कलवा में एक आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में काम किया है। मई 2014 में उन्हें 16वीं लोकसभा के लिए चुना गया और मई 2019 में श्रीकांत को दोबारा 17वीं लोकसभा के लिए चुना गया था।

February 4, 2023 - 19:01
February 4, 2023 - 20:02
 0
Shrikant Shinde: जानिए एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के जीवन से जुड़ी कुछ खास जानकारियां
Shrikant Shinde

Shrikant Shinde:श्रीकांत शिंदे 20वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं तथा पेशे से श्रीकांत शिंदे एक नेता, डॉक्टर और बिज़नेसमैन हैं। इनका जन्म 4 फरवरी 1987 को मुंबई एक मराठी परिवार में हुआ था। वह बचपन से खेल में रूचि रखते थे तथा उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। राजनीति से पहले श्रीकांत ने दो साल तक शिवाजी अस्पताल कलवा में एक आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में काम किया है। मई 2014 में उन्हें 16वीं लोकसभा के लिए चुना गया और मई 2019 में श्रीकांत को दोबारा 17वीं लोकसभा के लिए चुना गया था। बता दें कि जब उन्हें 2014 के चुनावों में कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुना गया तो उस समय इनकी उम्र महज 25 साल थी।

वह दुनिया के अलग अलग हिस्सों पर जाना, लोगों से मिलना और विभिन्न संस्कृतियों को जानने में रुचि रखते हैं। मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान श्रीकांत शिंदे ने ढोल नगाड़ा बजाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया था। वह नई तकनीक को अपनाने में भी रुचि रखते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीकांत के एक भाई और बहन भी थे। जो एक हादसे के चलते अब नही रहे।

श्रीकांत शादीशुदा हैं तथा उनकी पत्नी का नाम वृषाली शिंदे है। इनका एक छोटा बेटा भी है जिसका नाम रुद्रांश शिंदे है। एक इंटरव्यू के दौरान श्रीकांत शिंदे ने यह कहा था कि हमे ऐसी सरकार के रूप में देखा जाता है जो आपके सारे वादों को पूरा कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पीएम नरेंद्र मोदी एक और कार्यकाल के लिए देश को लीड करें। श्रीकांत शिंदे(Shrikant Shinde) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने के लिए पांच लोगों की एक टीम बनाई है। जिसके माध्यम से वह लोगों के बीच सकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.